फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers will now be able to prepare Mandi Gate Pass themselves through the app.

Chandigarh News: किसान अब एप से खुद तैयार कर सकेंगे मंडी गेट पास

Mon, 23 Sep 2024 08:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
Farmers will now be able to prepare Mandi Gate Pass themselves through the app.
राहत : व्यवस्था में सुधार के लिए मार्केटिंग बोर्ड की नई सुविधा
विज्ञापन

क्यू आर कोड स्केन करके भी जा सकेंगे मंडियों में
चंडीगढ़। हरियाणा में धान सहित सभी खरीफ फसलों की सरकारी खरीद के लिए इस बार किसानों को मंडी गेट पास के लिए लाइनों में खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) ने किसानों को एक नए मोबाइल एप से डिजिटल गेट पास जारी करने की प्रक्रिया शुरू की है। इससे अब किसान अपनी फसल का मंडी गेट पास घर बैठे बना सकेंगे। इसके अलावा क्यूआर कोड को स्कैन करके भी किसान मंडी में अपनी फसल ला सकते हैं। पहले मंडियों में फसल लाने के लिए किसानों को मेरी फसल-मेरा ब्योरा पर पंजीकरण करना पड़ता था। इसके बाद विभाग की ओर से एसएमएस भेजकर फसल लाने के लिए बुलाया जाता था। किसानों ने इस व्यवस्था का विरोध किया था। मंडियों के गेट पर किसानों की लाइनें लगती थीं और जाम की स्थिति पैदा हो जाती थीं। ऐसे में इस बार विभाग ने एप तैयार किया है। किसान अपने एंड्रॉयड मोबाइल में ई-खरीद मोबाइल एप्लीकेशन (https://play.google.com/store/apps/details?id=com.ditech.ekharid.module ) अथवा वेबसाइट/ पोर्टल (ekharid.haryana.gov.in) पर मंडी गेट पास स्वयं बना सकेंगे। इस एप से किसान अपनी उपज का गेट पास काटने और उससे संबंधित जानकारी सीधे अपने ई-खरीद एप पर भी प्राप्त कर सकेंगे। इसके बाद दूसरा कोई गेट पास लेने की जरूरत नहीं होगी।
एप में तिथि और मंडी चुन सकेंगे
इस एप से किसान भविष्य में किसी भी समय अपने गेट पास का, जे फॉर्म का और भुगतान विवरण देख सकेंगे। साथ ही अपनी पसंद की मंडी और अपनी उपज लाने की तारीख का चयन करके अपने पंजीकृत व सत्यापित कृषि उपज के लिए गेट पास बना सकते हैं। किसान अपने मोबाइल एप/ प्रिंट/ पीडीएफ आदि पर दिखाए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके और स्व-निर्मित गेट पास क्रमांक दर्ज करके इस एप से मंडी में प्रवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अंतर्गत कार्यरत ई-खरीद टीम की ओर से तैयार एप के बारे में सभी खरीद एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। साथ ही इस एप का प्रशिक्षण हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने अपने सभी फील्ड के अधिकारियों को दिलवा दिया है, जो आने वाले चार दिनों में सभी मंडी कर्मचारियों और आढ़तियों को आगे प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed