फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers will be able to get urea sprayed by drone for Rs 100 per acre in Haryana

Haryana: अब ड्रोन से खाद का छिड़काव करवा सकेंगे किसान, यहां करना होगा आवेदन, इतने रुपये लगेगी फीस

Thu, 18 Jan 2024 08:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 18 Jan 2024 08:50 PM IST
सार

हरियाणा के किसान अब नैनो यूरिया का ड्रोन से छिड़काव करवा सकेंगे। सरकार ड्रोन उपलब्ध कराएगी। मामूली शुल्क अदा कर किसान सुविधा का लाभ ले सकते हैं। हालांकि इससे पहले उन्हें मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।

विज्ञापन
Farmers will be able to get urea sprayed by drone for Rs 100 per acre in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब हरियाणा के किसान ड्रोन के माध्यम से अपनी फसल पर नैनो यूरिया का छिड़काव करवा सकेंगे। इसके लिए किसान को पहले मोबाइल या सीएससी सेंटर से मेरी फसल-मेरा ब्योरा के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद उसे नैनो यूरिया के लिए भी आवेदन करना होगा और ऑनलाइन आवेदन के साथ ही फीस भी जमा करवानी होगी। ड्रोन से छिड़काव की फीस प्रति एकड़ 100 रुपये होगी। इसके तहत अगर किसान पांच एकड़ में छिड़काव करवाना चाहेगा तो उसे 500 रुपये शुल्क देना होगा। 

विज्ञापन


ड्रोन कृषि विभाग की ओर से निशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस समय किसानों की ओर से सरसों व गेहूं में यूरिया का छिड़काव किया जा रहा है। किसान बड़ी संख्या में नैनो यूरिया का प्रयोग भी कर रहे हैं। विभाग की ओर से नैनो यूरिया भी किसानों को उपलब्ध करवाया जा रहा है। सरकार ने इस तकनीक को जल्द किसान तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक जिले का लक्ष्य निर्धारित किया है। 
विज्ञापन


सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना को ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कृषि विभाग को सौंपी गई है। विभाग के अधिकारी हर गांव तक किसानों को जानकारी उपलब्ध करवाएंगे और उन्हें कम समय में यूरिया के छिड़काव व नैनो यूरिया के लाभ बताएंगे। इससे किसान का छिड़काव में लगने वाला समय कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन से छिड़काव के फायदे

ड्रोन एक बार में 10 लीटर तक लिक्विड लेकर उड़ सकता है। इससे कम समय में आसानी से खेतों में स्प्रे किया जा सकता है। अहम बात यह है कि स्प्रे का दुष्प्रभाव भी मानव शरीर पर नहीं पड़ेगा। एक दिन में आसानी से 20 से 25 एकड़ में किसान कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव ड्रोन की मदद से कर सकते हैं। खेतों में स्प्रे करते समय जहरीले जीव-जंतुओं के काटने का डर भी नहीं रहेगा। साथ ही किसान को खेत में फसल के बीच नहीं जाना पड़ेगा और फसल के टूटने का खतरा भी नहीं रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed