फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers Union Declared Second List of 30 Candidates for Punjab Assembly Election

पंजाब: चढूनी का संयुक्त समाज मोर्चा के साथ गठबंधन, 10 सीटें मिलीं, 20 प्रत्याशियों की घोषणा, दो कारोबारी भी मैदान में

Mon, 17 Jan 2022 05:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Jan 2022 05:19 PM IST
सार

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए किसान संगठन संयुक्त समाज मोर्चा ने अपने 20 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। 

विज्ञापन
Farmers Union Declared Second List of 30 Candidates for Punjab Assembly Election
संयुक्त समाज मोर्चा - फोटो : फाइल

विस्तार

संयुक्त समाज मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन चढूनी में गठबंधन हो गया है। चढ़ूनी ग्रुप को मोर्चा की तरफ से पंजाब के 10 विधानसभा सीटें दी गई हैं। इसके अलावा अगर चढूनी ग्रुप ने पंजाब के किसी अन्य जगह पर अपने प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा तो उसे वापस लिया जाएगा।

विज्ञापन


यह जानकारी सोमवार को महानगर लुधियाना में संयुक्त समाज मोर्चा की प्रेस कांफ्रेंस में दी गई है। संयुक्त समाज मोर्चा की तरफ से अपने 20 नए प्रत्याशियों की सूची को जारी किया गया है, इसमें लुधियाना के हलका आत्मनगर और पश्चिमी से दो कारोबारियों को टिकट दी गई है। अभी तक मोर्चा की तरफ से 30 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा जा चुका है। जबकि चढूनी ग्रुप को मिली 10 सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा आने वाले दिनों में होगी। 
विज्ञापन


मोर्चा के प्रेम सिंह भंगू ने ने बताया कि काफी दिनों से बीकेयू चढूनी ग्रुप से तालमेल की बातचीत चल रही थी। सोमवार को गठबंधन पर फैसला हो गया है। बीकेयू चढूनी ग्रुप को 10 विधानसभा सीटें दी गई हैं। इसमें समाना, अजनाला, नाभा, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, दाखा, दिबड़ा, भुलत्थ, गुरदासपुर और शाहकोट शामिल है। इन सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा चढूनी ग्रुप की तरफ से आने वाले दिनों में की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में गठबंधन की तरफ से सभी सीटों पर प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया जाएगा। प्रेम सिंह भंगू ने कहा कि उनके मोर्चा की तरफ से चुनाव आयोग को पत्र लिखकर पंजाब में चुनाव को दो सप्ताह देरी से करने के लिए कहा गया था लेकिन चुनाव आयोग ने 20 फरवरी को नई तिथि जारी करने का वह स्वागत करते हैं। 

प्रत्याशियों की सूची

  • फिरोजपुर (शहर) लखविंदर सिंह
  • नवांशहर-कुलदीप सिंह बजीदपुर
  • बटाला- बलविंदर सिंह राजू
  • लुधियाना पश्चिमी- तरूण जैन बावा
  • लुधियाना आत्मनगर- हरकिरत सिंह राणा
  • गिद्दड़बाहा- गुरप्रीत सिंह कोटली
  • मलोट- सुखविंदर कुमार
  • श्री मुक्तसर साहिब-अनरूप कौर
  • पायल- सिमरदीप सिंह
  • सनौर- बूटा सिंह शादीपुर
  • भुच्चो- बाबा चमकौर सिंह
  • धूरी- सरबजीत सिंह अलाल
  • फिरोजपुर (ग्रामीण) मोड़ा सिंह अणजान
  • राजासांसी-डॉ. सतनाम सिंह अजनाला
  • जलालाबाद-सुरिंदर सिंह
  • सुनाम- डॉ. अमरजीत सिंह मान
  • भदौड़- भगवंत सिंह समाओ
  • बरनाला- अभिकरण सिंह
  • 19. मानसा- गुरनाम सिंह भिखी
  • सरदूलगढ़-छोटा सिंह मियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed