फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers take out Tiranga Tractor Parade in Uchana Kalan of Jind on Independence Day

स्वतंत्रता दिवस: किसानों ने अपने अंदाज में मनाया आजादी का उत्सव, हरियाणा में ट्रैक्टर परेड तो पंजाब में निकाला मार्च

Sun, 15 Aug 2021 06:46 PM IST
ajay kumar एएनआई/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
एएनआई/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 15 Aug 2021 06:46 PM IST
सार

तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। कुंडली बॉर्डर पर किसानों ने भी रविवार को स्वतंत्रता दिवस मनाया।  देश के पूर्व फौजियों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों ने कुंडली बॉर्डर पर किसानों द्वारा मनाए गए आजादी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
Farmers take out Tiranga Tractor Parade in Uchana Kalan of Jind on Independence Day
स्वतंत्रता दिवस पर किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पूरे पंजाब और हरियाणा में आजादी की 75वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जा रही है। हर वर्ग आज उत्सव मना रहा है। पिछले कई महीनों से केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों ने भी अपने अंदाज में आजादी का उत्सव मनाया। इस दौरान किसानों ने तिरंगा ट्रैक्टर परेड निकाली तो वहीं कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन जारी रखने की बात कही। 

विज्ञापन


जींद के उचाना कलां में तिरंगा ट्रैक्टर परेड
हरियाणा के उचाना कलां में किसानों ने तिरंगा ट्रैक्टर परेड का स्वतंत्रता दिवस पर आयोजन किया। इस परेड में बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। खास बात यह है कि परेड का नेतृत्व महिलाओं ने की और तिरंगा भी उन्हीं ने फहराया। 
विज्ञापन


अमृतसर में भी किसानों ने निकाला मार्च
उधर, पंजाब के अमृतसर में केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों ने अटारी-वाघा सीमा से गोल्डन गेट तक मार्च निकाला। मार्च में शामिल किसान काबिल सिंह ने कहा कि हम तीन कृषि कानूनों को निरस्त करवाना चाहते हैं। हम दिल्ली में अपना विरोध जारी रखेंगे, जब तक कि सरकार इन कानूनों को रद्द नहीं कर देती।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने कुंडली बॉर्डर पर मनाया स्वतंत्रता दिवस
तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। कुंडली बॉर्डर पर किसानों ने भी रविवार को स्वतंत्रता दिवस मनाया।  देश के पूर्व फौजियों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों ने कुंडली बॉर्डर पर किसानों द्वारा मनाए गए आजादी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 

देश के पूर्व फौजियों ने कुंडली बॉर्डर परेड भी की। पूर्व फौजी विजय कुमार मिश्रा, देवेंद्र सिंह और कपिल ने कहा की आज देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। किसान यहां अपने हक की लड़ाई लड़ रहे है। यह आंदोलन जब तक जारी रहेगा जब तक ये तीनों कृषि कानून वापस नहीं हो जाते। हमारे बच्चें देश की सीमाओं से तिरंगे में लिपटकर लौट रहे है और हमारे किसान यहां से किसान झंडे में लिपटकर जा रहे है। किसान अपनी लड़ाई जीतकर ही घर जाएंगे।

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed