फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers showed black flags to Haryana Deputy CM Dushyant Chautala in Sirsa

हरियाणा : किसानों ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को दिखाए काले झंडे, हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ हुए रवाना

Tue, 30 Mar 2021 10:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा/पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा/पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 30 Mar 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Farmers showed black flags to Haryana Deputy CM Dushyant Chautala in Sirsa
किसानों ने दिखाए काले झंडे।

कृषि कानूनों को लेकर भाजपा सरकार से समर्थन वापस नहीं लेने पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के विरोध का सिलसिला जारी है। मंगलवार शाम साढ़े 4 बजे पुलिस लाइन में डिप्टी सीएम को ले जाने के लिए हेलिकॉप्टर पहुंचा। उपमुख्यमंत्री के वापस जाने की सूचना मिलते ही दक्ष प्रजापति चौक पर आंदोलनकारी किसान एकत्र हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए दक्ष प्रजापति चौक पर बैरिकेड लगा दिए और पंजाब को हरियाणा से जोड़ने वाले मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। तभी हाथों में काले झंडे लेकर किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी। शाम पांच बजे के बाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला दूसरे रास्ते से पुलिस लाइन पहुंचे। उस दौरान दक्ष प्रजापति चौक पर खड़े किसानों ने उनके काफिले को काले झंडे दिखाए।
विज्ञापन


इसके बाद डिप्टी सीएम हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने के बाद भी किसानों ने काले झंडे लहराए और नारेबाजी की। किसान नेता सुखविंद्र सिंह ने कहा कि जब तक उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भाजपा सरकार से समर्थन वापस नहीं लेते, तब तक विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम बुधवार को करेंगे कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता
पानीपत लघु सचिवालय के द्वितीय तल के सभागार में बुधवार को 11 बजे जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बैठक की अध्यक्षता करेंगे और शिकायतों की सुनवाई करेंगे। वहीं दूसरी ओर किसानों ने उनके आगमन का विरोध करने का भी एलान किया है।


किसान इसको लेकर लगातार मीटिंग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर गुप्तचर विभाग सतर्क हो गया है और सरकार को जिले की गतिविधियों का इनपुट भेज रहा है। पुलिस प्रशासन ने चौकसी बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। इससे पहले भी किसान दुष्यंत चौटाला का पानीपत कार्यक्रम रद्द करवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed