फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan : Farmers protested against MLA in Tohana of Haryana

Farmers Protest : हरियाणा में किसानों ने घेरा टोहाना विधायक का कार्यालय, किसानों के समर्थन में इस्तीफा देने की मांग 

Thu, 24 Dec 2020 03:28 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 24 Dec 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan : Farmers protested against MLA in Tohana of Haryana
किसान आंदोलन:टोहाना में विधायक का कार्यालय घेरते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले किसानों ने गुरुवार को डांगरा रोड स्थित जजपा विधायक देवेंद्र सिंह बबली के कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान करीब दो घंटे तक डांगरा रोड पर जाम लगा रहा। इस दौरान विधायक बबली की गैर मौजूदगी में उनके दोनों भाइयों ने प्रदर्शनकारी किसानों को मनाने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो सके। किसान नेताओं ने कहा कि विधायक के इस्तीफे के अलावा उनको और कुछ नहीं चाहिए। हालांकि करीब डेढ़ घंटे तक विरोध प्रदर्शन के बाद किसान वहां से चले गए। इस दौरान यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। 

विज्ञापन


गुरुवार को रेलवे रोड स्थित कल्पना चावला पार्क में सैकड़ों की संख्या में किसान जमा हुए। यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किया। किसान रेलवे रोड से प्रदर्शन शुरू करते हुए शहर के लक्कड़ मार्केट, घंटाघर चौक, अग्रसैन चौक, रतिया रोड के रास्ते होते हुए बस स्टैंड के पास स्थित विधायक देवेंद्र सिंह बबली के कार्यालय के बाहर पहुंचे। इस दौरान किसान नेता जगतार सिंह रत्ताथेह जब विधायक कार्यालय की ओर बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद विधायक के भाई विनोद व मनोज बबली किसानों के सामने आए। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें - हरियाणा में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम का विरोध, किसानों ने खोद डाला हेलीपैड  
विज्ञापन
विज्ञापन



किसान नेताओं ने करीब सवा घंटे तक अपना भाषण जारी रखा, तब तक विधायक के भाई कार्यालय के बाहर किसानों के पास ही खड़े रहे। बाद में किसानों ने उन्हें अपना ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विधायक के भाई ने किसानों से चाय-पानी लेने को कहा तो जवाब मिला कि हम चाय पीने नहीं आए हैं बल्कि विधायक का इस्तीफा चाहिए। 

किसानों ने प्रदर्शन के माध्यम से विधायक को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों का समर्थन करते हुए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया तो आने वाले समय में उनका हर गांव में काले झंडों से विरोध किया जाएगा। इस दौरान किसानों ने कहा कि भाजपा सरकार के विरोध में किसानों ने बबली व जजपा को वोट दिए थे लेकिन विधायक बनने के बाद बबली अपने स्वार्थवश भाजपा की गोदी में जाकर बैठ गए हैं। समय रहते नहीं संभले तो आने वाले समय में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इतना कहकर किसान वापस चले गए। इस दौरान ड्यूटी मैजिस्ट्रेट बीडीपीओ नरेंद्र सिंह, एक्सईन गौरव कंसल, डीएसपी बिरम सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस के जवान मौजूद रहे।

26 को जजपा प्रदेशाध्यक्ष के घर का घेराव 
इस दौरान किसान नेताओं ने 26 दिसंबर को जजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के पूर्व विधायक सरदार निशान सिंह के घर के घेराव का भी एलान कर दिया। किसानों ने कहा कि जजपा प्रदेशाध्यक्ष पर प्रदर्शन के माध्यम से सरकार से समर्थन वापस लेने के लिए दबाव बनाया जाएगा। 

सुरक्षा के मद्देनजर बंद करवाया पेट्रोल पंप
किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट नजर आया। प्रशासन की टीम हर जगह मौजूद रही। हिसार रोड स्थित निजी कंपनी के पेट्रोल पंप पर पुलिस की टीम तैनात रही। जब किसान कल्पना चावला पार्क से आगे बढ़े तो उनको आता देखकर सुरक्षा के तौर पर पेट्रोल पंप को बंद करवा दिया गया। जब तक किसान आगे नहीं बढ़े तब तक पुलिस पंप पर ही मुस्तैद खड़ी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed