फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers protested against mayor who come to open air gym

ओपन एयर जिम का उद्घाटन करने पहुंचे मेयर का किसानों ने किया विरोध

Wed, 28 Jul 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested against mayor who come to open air gym
चंडीगढ़। सेक्टर- 22 के सनलाइट पार्क में मंगलवार को ओपन एयर जिम का उद्घाटन करने पहुंचे मेयर रविकांत शर्मा को किसानों का विरोध झेलना पड़ा। यह विरोध बीकेयू चढ़ूनी चंडीगढ़ इकाई के प्रधान किरपाल सिंह के नेतृत्व में हुआ। हालांकि उनकी संख्या मात्र चार थी। पुलिस ने किसान समर्थकों को पकड़ा और बाद में छोड़ दिया। चंडीगढ़ में अभी धारा 144 लगी हुई है और पांच से अधिक लोग एक जगह इकट्ठे नहीं हो सकते। ऐसे में किसान समर्थकों ने तकरीब निकाली और चार किसान समर्थक विरोध में पहुंचे।
विज्ञापन

जहां ओपन एयर जिम का उद्घाटन होना था, उसके बगल के पार्क में किसान समर्थक पहुंच गए। यहां बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी। चारों किसान समर्थकों ने अपनी गाड़ियों को खड़ी कर झंडे निकाले। इस दौरान पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन न करने के लिए कहा। जब वह नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और सेक्टर- 22 के पार्किंग में ले गए। पुलिस ने किसान समर्थकों को तब तक पकड़े रखा, जब तक उद्घाटन नहीं हो गया। किरपाल सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता और मेयर जहां-जहां जाएंगे, उनका शांतिपूर्वक विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

मेयर बोले- शहर के सभी पार्कों में बनाए जाएंगे ओपन एयर जिम
सेक्टर- 22 के सनलाइट पार्क में ओपन एयर जिम का उद्घाटन के दौरान स्थानीय निवासी और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर मेयर रविकांत शर्मा ने कहा कि शहर के सभी पार्कों में ओपन एयर जिम बनाया जाएगा। इससे सभी नागरिकों को बेहतरीन सुविधा मिलेगी और उनका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। इस ओपन एयर जिम को बनाने में दो लाख 66 हजार रुपये का खर्च आया है। इसमें आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। इनमें पुश चेयर, वैब बोर्ड, पेरालेल बार्स, ताजी व्हील और राइडिंग ट्रेनर आदि लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
विरोध करने वाले किसान नहीं हैं। किसान के वेश में कांग्रेसी हैं। राजनीतिक हित साधने के लिए ये ड्रामें कर रहे हैं। शहर के लोग पढ़े-लिखे हैं। सब समझ रहे हैं। यह सब राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए किया जा रहा है। -रविकांत शर्मा, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed