फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers Protest Outside Residence of MP and MLAs in Haryana

धान खरीद शुरू न होने से नाराजगी: करनाल में सीएम आवास के बाहर किसानों का उग्र प्रदर्शन, विज का ट्वीट-संयम में रहें

Sat, 02 Oct 2021 01:09 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 02 Oct 2021 01:09 PM IST
सार

संयुक्त किसान मोर्चा की 9 सदस्यीय समन्वय समिति की शुक्रवार को कुंडली बॉर्डर पर आपातकालीन बैठक में आंदोलन करने का फैसला लिया था। किसानों का कहना था कि  सरकार धान में नमी व डिस्कलर आदि के बहाने लगा रही है। सरकार धान खरीद को लेकर आए दिन मापदंड बदल रही है। किसान इसे सहन नहीं करेगा।

विज्ञापन
Farmers Protest Outside Residence of MP and MLAs in Haryana
सोनीपत में प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की तरफ से हरियाणा और पंजाब में 1 अक्तूबर के बजाय 11 अक्तूबर से धान की खरीद शुरू किए जाने के निर्णय पर आंदोलन शुरू करने का एलान था। इसी के मद्देनजर शनिवार दोपहर को करनाल में प्रदर्शनकारी किसान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निवास के घेराव के लिए इकट्ठा हुए। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर तैनात हैं। प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन


वहीं धान खरीद जल्दी कराने को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली में केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री अश्विनी चौबे से मुलाकात की। इसके बाद मनोहर लाल ने कहा कि कल से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। इसी बीच गृहमंत्री अनिल विज ने ट्वीट किया कि किसान आंदोलन दिंन प्रतिदिन हिंसक होता जा रहा है। महात्मा गांधी के देश मे हिंसक आंदोलन की इजाजत नहीं दी जा सकती। किसान नेता अपने आंदोलन को संयम में रखें।
विज्ञापन


किसानों ने सोनीपत में सांसद रमेश कौशिक के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं पानीपत में धान की खरीद की तिथि आगे बढ़ाए जाने से किसानों को हो रही परेशानी पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा अनाज मंडी में सांकेतिक धरने पर बैठे। वहीं पंचकूला के चंडी मंदिर में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। यमुनानगर में किसानों ने मंत्री कंवर पाल का घर घेरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें - रोहतक में दर्दनाक हादसा: चार मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर दो मजदूरों की मौत 
 

संयुक्त किसान मोर्चा की 9 सदस्यीय समन्वय समिति की शुक्रवार को कुंडली बॉर्डर पर आपातकालीन बैठक में आंदोलन करने का फैसला लिया था। जिसके चलते शनिवार दोपहर को किसान सांसद रमेश कौशिक के आवास के बाहर जुट गए हैं। इस दौरान किसानों ने कहा कि सरकार ने पहले धान की खरीद 1 अक्तूबर से करने की घोषणा की थी मगर एकाएक सरकार ने अपना फैसला बदल दिया और अब धान की खरीद 11 अक्तूबर से शुरू करने की बात कह रही है। सरकार धान में नमी व डिस्कलर आदि के बहाने लगा रही है। सरकार धान खरीद को लेकर आए दिन मापदंड बदल रही है। किसान इसे सहन नहीं करेगा। हिसार में  किसानों ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के आवास का घेराव किया।



जींद में भी प्रदर्शन
नरवाना में धान की खरीद का कार्य शुरू न होने पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर क्षेत्र के किसानों ने जजपा विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा  के निवास के बाहर धरना शुरू कर दिया है।

फतेहाबाद में विधायक दुड़ाराम और देवेंद्र सिंह बबली के घर का घेराव
फतेहाबाद में किसानों ने विधायक दुड़ाराम और टोहाना के विधायक देवेंद्र सिंह बबली के घर का घेराव किया। फतेहाबाद में किसान नरमे की खराब हुई फसल विधायक दुड़ाराम के निवास पर पहुंचे और यहां पर प्रदर्शन करते हुए घेराव किया और धरना दे दिया। किसानों को मनाने के लिए विधायक दुड़ाराम के भाई द्वारका प्रसाद मौके पर पहुंचे और कहा कि दो दिन का समय दीजिए, समस्या का हल करवाएंगे लेकिन किसानों ने नहीं सुनी और प्रदर्शन करते रहे और वहीं पर धरना दे दिया
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed