{"_id":"5f84649f7242d1018d386acc","slug":"farmers-protest-in-jalandhar-of-punjab-when-bjp-state-president-ashwani-kumar-sharma-reached-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को किसानों ने घेरा, मकसूदां चौक पर धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को किसानों ने घेरा, मकसूदां चौक पर धरने पर बैठे
Mon, 12 Oct 2020 07:54 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 12 Oct 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
जालंधर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का किसानों ने किया घेराव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा सोमवार को जांलधर के मकसूदां में पार्टी की एक उच्चस्तरीय बैठक को संबोधित करने दोपहर करीब 12 बजे विजय रिजॉर्ट पहुंचे। शर्मा के आने की सूचना मिलते ही किसान जत्थेबंदियों ने मकसूदां चौक पर डेरा जमा लिया। किसानों के इकट्ठे होने की जानकारी मिलते ही डीसीपी नरेश डोगरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान किसानों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई।
विज्ञापन
अश्वनी शर्मा पैलेस के भीतर थे। उनके साथ कई पूर्व विधायक और पूर्व मेयर भी थे लेकिन किसानों ने किसी को बाहर नहीं आने दिया। नाराज किसानों ने मकसूदां चौक पर धरना लगा दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की तरफ से इलाके के तमाम रास्तों को सील कर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाम करीब 6:20 बजे किसानों को पुलिस ने शांत कर एक तरफ किया और इसके बाद अश्वनी शर्मा साथियों के साथ रिजॉर्ट से निकले। भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि उनकी पार्टी किसानों के साथ है। किसानों की केंद्र सरकार के साथ बैठक रखी गई है। वहीं प्रदर्शनकारी किसान राजेवाल संतोख सिंह संधू, कश्मीर सिंह, किसान संघर्ष कमेटी के सतनाम सिंह साहनी का कहना है कि सोशल मीडिया पर पार्टी के नेता प्रचार कर रहे हैं कि किसानों की टांगें तोड़ी जाएंगी। आज किसान मौके पर हैं और अपना हक लेना जानते हैं।