{"_id":"60ef3b9225e6f31d5b7e6b36","slug":"farmers-protest-against-inaugaration-of-dispensary-by-health-minister-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कांग्रेस नेताओं का विरोध: जालंधर में डिस्पेंसरी के उद्घाटन से पहले जुटे किसान, स्वास्थ्य मंत्री को रद्द करना पड़ा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कांग्रेस नेताओं का विरोध: जालंधर में डिस्पेंसरी के उद्घाटन से पहले जुटे किसान, स्वास्थ्य मंत्री को रद्द करना पड़ा कार्यक्रम
Thu, 15 Jul 2021 02:07 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 15 Jul 2021 02:07 AM IST
सार
केंद्र के कृषि कानूनों से नाराज किसानों के गुस्से का सामना अब कांग्रेस नेताओं को भी करना पड़ रहा है। पंजाब में अभी तक किसान भाजपा नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। बुधवार को किसानों के विरोध की वजह से स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह को जालंधर का दौरा रद्द करना पड़ा। उन्हें यहां एक दवाखाना (डिस्पेंसरी) का उद्घाटन करना था।
विज्ञापन
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कृषि कानून रद्द न होने से गुस्साए किसानों ने भाजपा के बाद कांग्रेस के मंत्रियों का विरोध करना शुरू कर दिया है। बुधवार को पंजाब के जांलधर में स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिद्धू को गांव धन्नोवाली में अर्बन हेल्थ डिस्पेंसरी का उद्घाटन करने आना था। इससे पहले ही किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। इसका पता चलते ही पुलिस अलर्ट हो गई, जिसके बाद मंत्री का दौरा रद्द करा दिया गया।
विज्ञापन
किसानों ने कहा कि सभी दलों के नेताओं को गांवों में घुसने नहीं दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने माहौल बिगड़ते देख उद्घाटन समारोह टाल दिया है। कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण भी हो गई, जब पुलिस अधिकारी किसानों से बातचीत कर रहे थे तो पीछे से डिस्पेंसरी का उद्घाटन करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से जोर लगाया गया कि किसी तरह से किसान मान जाएं लेकिन किसान नेताओं की नाराजगी कम नहीं हुई और आखिरकार उद्घाटन रद्द करना पड़ा। किसान नेता हरजोत सिंह ने कहा कि डिस्पेंसरी के बने पांच साल हो गए हैं। अब तक यह बंद पड़ी थी लेकिन बुधवार अचानक स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू आ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसान तीन काले कानूनों के विरोध में संघर्ष कर रहे हैं। इसके बावजूद राजनीतिक दल उनका साथ नहीं दे रहे तो नेताओं को गांवों में नहीं घुसने देंगे। उन्होंने कहा कि डिस्पेंसरी का उद्घाटन करने का हक किसान यूनियन का है। किसान परेशान हैं और नेता राजनीति चमका रहे हैं। जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होती, तब तक हर पार्टी का गांव में घुसने पर विरोध किया जाएगा।