फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers Protest against AAP in Bathinda

Bathinda: बठिंडा में किसानों ने लगाए फ्लैक्स बोर्ड-आप प्रत्याशी और नेताओं का गांव में आना मना है, ये है कारण

Tue, 07 May 2024 11:26 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 07 May 2024 11:26 AM IST
सार

पंजाब में किसानों की तरफ से भाजपा उम्मीदवारों का विरोध किया जा रहा है। वहीं अब आम आदमी पार्टी के नेताओं के विरोध में आवाजें उठने लगी हैं।

विज्ञापन
Farmers Protest against AAP in Bathinda
बठिंडा में आप नेताओं के विरोध में लगे फ्लैक्स - फोटो : संवाद

विस्तार

बठिंडा में भाजपा नेताओं के बाद अब किसानों ने आम आदमी पार्टी का विरोध शुरू कर दिया है। किसानों ने गांव घुददा के मेन प्वाइंट की दीवारों पर फ्लैक्स बोर्ड लगा दिए जिसमें लिखा गया है कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी एवं नेताओं का गांव में आना मना है। 
विज्ञापन


किसान नेता अजयपाल सिंह ने बताया कि पिछले समय के दौरान आग से जलकर राख हुई गेहूं की फसल एवं कुदरती आफत से बर्बाद हुई फसल का आप सरकार ने अभी तक मुआवजा नहीं दिया है। जिस के चलते किसानों को आर्थिक तौर पर बड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार भी पिछली सरकारों की तरह किसानों के साथ झूठे वादे कर वोट लेने में कामयाब रही है लेकिन इस बार लोक सभा चुनाव में किसान भगवंत मान सरकार एवं आप प्रत्याशियों को अपने वोट से सबक सिखाएंगे। 
विज्ञापन


अजयपाल ने कहा कि उन्होंने अपने फ्लैक्स बोर्ड पर साफ साफ लिखा है कि कोई भी आप नेता या प्रत्याशी गुरमीत खुडि्डयां उनके गांव में आएगा तो उसका किसानों द्वारा विरोध किया जाएगा। अगर आस पास के गांव में भी आम आदमी पार्टी का कोई नेता आएगा तो उसका भी विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed