{"_id":"61b0f624d97a9d68a24330de","slug":"farmers-memorial-built-in-sangrur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: संगरूर में बना किसानों का शहीद स्मारक, दर्ज हैं किसान आंदोलन में जान गंवाने वालों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: संगरूर में बना किसानों का शहीद स्मारक, दर्ज हैं किसान आंदोलन में जान गंवाने वालों के नाम
Wed, 08 Dec 2021 11:49 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:49 PM IST
सार
पंजाब के संगरूर जिले में शहीद किसान स्मारक का निर्माण किया गया है। पंजाब के मंत्री विजयइंदर सिंगला ने स्मारक का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
मंत्री विजयइंदर सिंगला शहीद किसान स्मारक पर तस्वीर खिंचवाते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहादत दिवस के मौके पर कैबिनेट मंत्री विजयइंदर सिंगला ने संगरूर में शहीद किसान स्मारक 'यादगार-ए -शहीदों' का उद्घाटन किया। इस स्मारक में किसान आंदोलन के दौरान शहीद होने वाले संगरूर जिले के किसानों और मजदूरों के नाम दर्ज हैं।
विज्ञापन
सिंगला ने गुरू जी की महान देन को याद करते हुए कहा कि हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया और उनके द्वारा दिखाए सत्य के मार्ग पर चलते हुए हमारे किसान और मजदूर भाइयों ने केंद्र की मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुटता से टक्कर ली और बलिदान देने में पीछे न हटने का हौसला दिखाकर इतिहास रच दिया है।
विज्ञापन
संगला ने कहा कि वह पहले पंजाबी हैं और उन्हें इस बात पर गर्व है कि पंजाबियों ने पूरे देश का नेतृत्व किया और भारत के सभी किसान मजदूरों को केंद्र सरकार की तरफ से थोपे जा रहे काले कानूनों के खिलाफ लामबंद किया। सिंगला ने कहा कि पंजाबियों ने डटकर यह लड़ाई लड़ी और एक अत्याचारी केंद्र सरकार को अपने कदम पीछे खींचने के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा इस ऐतिहासिक आंदोलन में 700 से अधिक किसान शहीद हुए हैं और हमारे पंजाब में शहादतों को मनाने का दस्तूर है। उन्होंने कहा कि पंजाबी होने के नाते उनका पहला नैतिक फर्ज बनता है कि वह शहीद आत्माओं की कद्र करें और उनके परिवारों का ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि संगरूर जिले के सभी शहीदों के नाम इस स्मारक में दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे दिवंगत आत्माओं को शांति मिले।