{"_id":"6a500b88e8cf54d30404328d","slug":"farmers-march-today-against-the-india-us-trade-agreement-and-the-land-pooling-policy-chandigarh-news-c-16-1-pkl1017-1066689-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और लैंड पूलिंग पॉलिसी के विरोध में आज किसानों का मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और लैंड पूलिंग पॉलिसी के विरोध में आज किसानों का मार्च
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब की विभिन्न किसान जत्थेबंदियां शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) की अगुवाई में चंडीगढ़ में प्रदर्शन करेंगी। किसान पहले सेक्टर-34 में धरना देंगे, जिसके बाद मटका चौक तक रोष मार्च निकाला जाएगा।
किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौता लागू होने से किसानों के साथ छोटे व्यापारियों को भी भारी नुकसान होगा। इसलिए इसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने पंजाब सरकार से नई लैंड पूलिंग पॉलिसी रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि किसान पहले ही इस नीति को अस्वीकार कर चुके हैं। उगराहां ने अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण बढ़ी महंगाई से आम लोगों को राहत देने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों के इस संघर्ष में छोटे व्यापारियों और मजदूर वर्ग को भी साथ आना चाहिए।