पराली के प्रति जागरुक करने गांव पहुंचे कृषि अधिकारी, किसानों ने बना लिया बंधक, बातचीत जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखल खंड के गांव उदयपुर में सोमवार हरसैक की लोकेशन पर चेक करने गए कृषि विकास अधिकारी सुभाष चंद्र, सुपरवाइजर अणुव्रत और पटवारी अनिल कुमार की टीम को ग्रामीणों ने मौके पर बंधक बना लिया। मामले का पता लगने पर मौके पर ही उच्च अधिकारी एग्रीकल्चर एसडीओ मुकेश महला, कृषि अधिकारी डॉ. अजय ढिल्लो, बीडीपीओ विभाग के एसडीओ भूपेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार राम चंद्र, ब्लॉक एग्रीकल्चर अधिकारी परमिंदर सिंह, जाखल थाना के एसएचओ विक्रम जोशन ने मौके पर जाकर किसानों को समझाया और आश्वासन पर किसानों ने तीन घंटे के बाद अधिकारियों को छोड़ दिया।
किसान संघर्ष समिति से लाभ सिंह, बाबू सिह तलवाड़ा, जरनैल सरोय, सतीश सिधानी, अमनदीप सिंह, जग्गी महल और उत्तम सिंह आदि ने बताया कि सरकार किसानों को बेवजह परेशान कर रही है। हरसैक से लोकेशन कई बार गलत निकल चुकी है।
एग्रीकल्चर अधिकारी डॉ. अजय ढिल्लो ने बताया कि हरसैक की लोकेशन पर जो टीम पराली जलने के बारे में जांच करने गई थी परंतु किसानों ने जब देखा कि अधिकारी गांव में पराली प्रबंधन के बारे में रिपोर्ट बना रहे हैं तो किसानों ने उदयपुर गुरुद्वारे में ही अधिकारियों को बंधक बना लिया। उच्च अधिकारियों ने जाकर स्थिति को संभाला और बंधक बनाए गए अधिकारियों को वहां से मुक्त करवाया।