{"_id":"6890c334a9d3e6b22200f982","slug":"farmers-cannot-trust-the-government-will-protest-against-land-pooling-policy-on-7th-dallewal-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-781726-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान नहीं कर सकते सरकार का विश्वास, 7 को करेंगे लैंड पूलिंग नीति का प्रदर्शन: डल्लेवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान नहीं कर सकते सरकार का विश्वास, 7 को करेंगे लैंड पूलिंग नीति का प्रदर्शन: डल्लेवाल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा है कि सरकार धोखेबाज है जिसका विश्वास नहीं किया जा सकता है। सीएम भगवंत मान लैंड पूलिंग पॉलिसी पर किसानों की राय लेने की बात कह रहे हैं लेकिन जब तक इस पॉलिसी को रद्द नहीं किया जाता, किसान पीछे नहीं हटेंगे। 7 अगस्त को लुधियाना में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें उन्होंने प्रदेश की सभी किसान जत्थेबंदियों बड़ी संख्या में हिस्सा लेने की अपील की है।
डल्लेवाल ने कहा कि आप नेताओं व विधायकों को भी पता चल गया है कि अब लोगों ने पॉलिसी का विरोध शुरू कर दिया है और उनके लिए गांवों में एंट्री करना मुश्किल हो जाएगा। यही कारण है कि दबी आवाज में भी इस पॉलिसी का विरोध कर रहे हैं। लुधियाना में प्रदर्शन के जरिये सरकार को दिखाया जाएगा कि पंजाब के लोग इस पॉलिसी को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। कुछ दिन पहले अपने ही खास लोगों को बुलाकर आम आदमी पार्टी ने यह दिखाने का प्रयास किया कि किसान जत्थेबंदियों ने इस पॉलिसी का समर्थन किया है और लोग किसान पॉलिसी को जमीन देने के लिए आगे आ रहे हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। सभी जिलों में इसका विरोध हो रहा है। डल्लेवाल ने कहा कि वह कौमी इंसाफ मोर्चे के प्रदर्शन को भी वह समर्थन देंगे।