फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers blocked national highway in Rajpura of Punjab

पंजाब: साथियों को हिरासत में लेने पर भड़के किसान, राजपुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग छह घंटे किया जाम

Wed, 14 Jul 2021 03:31 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 14 Jul 2021 03:31 AM IST
सार

राजपुरा की गुरु अर्जुन देव कालोनी में रविवार शाम चार बजे भाजपा कार्यकर्ता अजय चौधरी के घर चाय पीने गए 15 भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को किसानों ने बंधक बना लिया था। देर रात मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंचने पर पुलिस ने सोमवार तड़के भाजपाइयों को किसानों के घेरे से निकाला था। इसके बाद तीन नामजद समेत 150 किसानों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Farmers blocked national highway in Rajpura of Punjab
गगन चौक पर किसानों ने लगाया जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपाइयों को बंधक बनाने के मामले में मुकदमे दर्ज होने पर किसान भड़क गए हैं। मंगलवार सुबह किसान नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर उनके साथी और समर्थक राजपुरा में गगन चौक पर धरना देकर बैठ गए। इससे दिल्ली-अमृतसर और पटियाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग छह घंटे जाम रहा। 

विज्ञापन


दोपहर 12 बजे से शाम तक वाहन जाम में फंसे रहे, सिर्फ इमरजेंसी वाले वाहनों को निकलने दिया गया। किसान नेता मनप्रीत सिंह नीलपुर, रविन्द्रपाल सिंह खानपुर, दर्शन सिंह भोगला, विवेक बसंत की रिहाई की बाद किसानों ने शाम 6 बजे धरना समाप्त किया तो लोगों को जाम से राहत मिली। शाम 7 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिती बनी रही। इस संबंध में डीएसपी राजपुरा गुरविंद्र सिंह से बात की तो उन्होंने प्रशासन से बात करने को कहा।
विज्ञापन


संगरूर में भी एसएसपी संगरूर को मांगपत्र देने पुलिस लाइन पहुंचे भाजपा नेताओं का किसानों ने विरोध किया। किसानों ने पुलिस लाइन के दोनों गेट बंद कर धरना लगा दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धुपुर के प्रधान मान सिंह, हरजीत सिंह, करनैल सिंह लंग, भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के जिला प्रधान गुरध्यान सिंह, महासचिव जसविंद्र सिंह सहित अन्य किसान यूनियनों के नेताओं ने बताया कि राजपुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गगन चौक पर लगाया धरना साथियों की रिहाई के बाद फिलहात समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि आगे क्या करना है, इस बारे में सभी किसान संगठनों से बातचीत कर रूपरेखा बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पटियाला में भाजपा का प्रदर्शन
राजपुरा में किसानों की ओर से भाजपा नेताओं को बंधक बनाने, उनके साथ मारपीट की घटना के विरोध में मंगलवार को सीएम सिटी में भाजपा ने अनारदाना चौक पर रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर जमकर नारेबाजी की और घटना में आरोपी किसानों की जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही मांग की है कि पर्चे में उन किसानों को भी नामजद किया जाए, जिनकी पहचान पीड़ित भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही है।

 

पटियाला में भाजपाइयों में आपस में ही गुटबाजी है। भाजपाई बिना किसी वजह के पुलिस को लपेटे में ले रहे हैं। पुलिस की जिम्मेदारी किसी एक व्यक्ति की जान-माल की रक्षा करना नहीं, बल्कि सभी की है।  केसर सिंह, एसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed