फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers blocked Narnaul Jaipur highway

Haryana News: नारनौल मंडी में बाजरे की खरीद नहीं, नाराज किसानों ने जाम किया जयपुर राजमार्ग

Wed, 12 Oct 2022 01:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Oct 2022 01:40 PM IST
सार

किसानों ने कहा कि आज सुबह 6:00 बजे वह मंडी पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ है। लगभग 10:30 बजे तक मंडी का ताला नहीं खुला तो मजबूरी में जाम लगाना पड़ा। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तहसीलदार विजय सिंह किसानों से बातचीत कर रहे हैं।

विज्ञापन
Farmers blocked Narnaul Jaipur highway
किसानों ने राजमार्ग किया जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नारनौल की नई अनाज मंडी में बुधवार को बाजरे की खरीद नहीं होने से नाराज किसानों ने नारनौल-जयपुर राजमार्ग जाम कर दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना है मार्केट कमेटी ने मोबाइल पर बाजरे खरीद का आज की तारीख का मैसेज भेजा था लेकिन आज सुबह 6:00 बजे वह मंडी पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ है। लगभग 10:30 बजे तक मंडी का ताला नहीं खुला तो मजबूरी में जाम लगाना पड़ा। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तहसीलदार विजय सिंह किसानों से बातचीत कर रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


बाजरा किसानों को 450 रुपये प्रति क्विंटल देगी सरकार
उधर, हरियाणा सरकर भावांतर भरपाई योजना के तहत बाजरा किसानों को 450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाजरे की खरीद सुगम तरीके से की जा रही है। इस बार बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2350 रुपये प्रति क्विंटल है। मंडियों में खरीद 1850-1900 रुपये प्रति क्विंटल हो रही है। किसानों को किसी भी प्रकार का नुकसान न हो, इसलिए भावांतर भरपाई योजना के तहत 450 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हैफेड भी बाजरे की खरीद कर रहा है। मौसम खराब होने की वजह से फसल खरीद में थोड़ी-बहुत दिक्कत आई। 10 अक्तूबर तक प्रदेश में 59414 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed