{"_id":"626eb2d287718c48082d3650","slug":"farmer-unions-demand-to-declare-bonus-on-wheat-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान संगठनों की चेतावनी: 17 मई से पहले गेहूं पर बोनस का एलान करे सरकार, वरना चंडीगढ़ का घेराव करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान संगठनों की चेतावनी: 17 मई से पहले गेहूं पर बोनस का एलान करे सरकार, वरना चंडीगढ़ का घेराव करेंगे
Sun, 01 May 2022 09:48 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 01 May 2022 09:48 PM IST
सार
किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो पंजाब से बड़ी संख्या में एसकेएम संगठन 17 मई को चंडीगढ़ में ट्रैक्टर लेकर धरना देंगे।
विज्ञापन
एसकेएम के सदस्य।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गेहूं पर बोनस दिए जाने को लेकर पंजाब के किसानों ने सरकार को चेतावनी जारी की है। किसान संगठनों ने कहा है कि अगर सरकार ने 17 मई से पहले बोनस का एलान नहीं किया गया तो वह सड़कों पर उतर आएंगे। इसके विरोध में किसान चंडीगढ़ का घेराव करेंगे। लखीमपुर हिंसा मामले में भी किसानों ने चार मई को यूपी कूच करने की घोषणा की।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन लखोवाल के महासचिव हरिंदर सिंह लखोवाल बताया कि एक बड़ा काफिला चार मई को पंजाब से लखीमपुर की ओर रवाना होगा। इसमें शहीद हुए किसानों के दोषियों को दंडित करने के लिए हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश आदि के एसकेएम नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में शहीद किसानों के परिवारों को न्याय दिलाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा की प्रशासन के साथ बैठक की जाएगी। साथ ही किसानों से भी जेल में मुलाकात की जाएगी। उन्होंने बताया कि मोर्चे ने 17 अप्रैल को पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ बैठक की थी।
विज्ञापन
इसमें मुख्यमंत्री ने किसान नेताओं और संगठनों को आश्वासन दिया कि गेहूं की कम उपज पर बोनस दिया जाएगा और बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री की ओर से कोई भी घोषणा सार्वजनिक नहीं की गई है। इसे लेकर किसानों में रोष है। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो पंजाब से बड़ी संख्या में एसकेएम संगठन 17 मई को चंडीगढ़ में ट्रैक्टर लेकर धरना देंगे।