{"_id":"59553f184f1c1bd2578b46af","slug":"farmer-commit-suicide-due-to-bank-loan-derabassi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज माफी के बाद भी नहीं रुक रहीं आत्महत्याएं, एक और किसान ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज माफी के बाद भी नहीं रुक रहीं आत्महत्याएं, एक और किसान ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
Updated Fri, 30 Jun 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
कर्ज से तंग हो किसान ने की आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर दो एकड़ वाले किसानों के कर्ज की माफी की घोषणा के बावजूद डेराबस्सी के गांव फतेहपुर जट्टा में कर्जे में डूबे एक किसान ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
मृतक की पहचान दर्शन सिंह (40) के रूप में हुई है। मृतक के रिश्तेदारों ने बताया के दर्शन सिंह काफी समय से अपने सिर चढ़े कर जे को लेकर परेशान था। 26 जून को दर्शन सिंह रात में बिना बताए घर से कहीं चले गए। 27 तारीख की सुबह पुराने घर में उसका शव फंदे से लटका मिला। मृतक के पिता मेहर सिंह ने बताया कि बेटे ने 10 किले जमीन ठेके पर ले रखी थी। पिछले 3 साल से आलू की फसल और सूरजमुखी की फसल का ठीक रेट नहीं मिलने कारण कर्ज चढ़ता जा रहा था।
परिवार के मुताबिक दर्शन सिंह के सिर पर आरती का दो लाख रुपये, बैंक के चार लाख रुपये और एक जानकार से एक लाख रुपये कर्ज ले रखा था। दर्शन सिंह पर कुल सात लाख रुपये कर्ज था। उल्लेखनीय है के दर्शन की मौत के बाद उसके परिजनों ने न तो शव का पोस्टमार्टम कराया और न ही कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सूचित किया।