फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer bill: Congress MLA Fatehgarh sahib kuljit Nagra resigned from his post

कृषि अध्यादेशों पर बवाल: हरसिमरत के बाद पंजाब में अब कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा

Fri, 18 Sep 2020 07:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 18 Sep 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
Farmer bill: Congress MLA Fatehgarh sahib kuljit Nagra resigned from his post
कुलजीत नागरा, कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : @kuljitnagra1

कृषि अध्यादेशों को लेकर पंजाब में बवाल बढ़ता ही जा रहा है। पहले केंद्र सरकार में मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने अपना इस्तीफा दिया, अब पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने भी विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी कुलजीत सिंह ने ट्वीट कर दी।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि - ''भाजपा-अकाली सरकार द्वारा किसान विधेयक पारित किए जाने से गहरा दुख हुआ। मैं किसानों के समर्थन में विधायक फतेहगढ़ साहिब के रूप में अपना इस्तीफा देता हूं। मैंने अपना इस्तीफा पंजाब विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया है।''
विज्ञापन


कुलजीत ने आगे लिखा- ''मैं भी किसान परिवार से ताल्लुक रखता हूं, इसलिए मैं इस काले कानून को पारित करने के बाद किसानों का दर्द जानता हूं। एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के रूप में मेरी चेतना मुझे इस कृषि विधेयक का हिस्सा बनने की अनुमति नहीं देती है। मैं हमेशा अपने किसान भाइयों के साथ इस विधेयक के खिलाफ खड़ा हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन



 
 

विधायक नागरा के इस्तीफे पर विचार करूंगा: स्पीकर

विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह ने शुक्रवार को बताया कि फहेतगढ़ साहिब के विधायक कुलतार सिंह नागरा का इस्तीफा उन्हें मिल गया है। इस्तीफे पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि विधेयक पर केंद्र सरकार को अपनी जिद छोड़कर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वार्तालाप का रास्ता अपनाए और इसके लिए राज्य सरकारों ओर  किसान जत्थेबंदियों से बात कर हल निकाले।

किसान मेले के जिला स्तरीय समागम के मुख्य मेहमान राणा ने कहा कि कांग्रेस सरकार सदा ही किसानों के हितों की चौकीदारी करती रही है। केंद्र सरकार के अध्यादेशों के कारण पूरे देश के किसानों में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार केंद्र के इस किसान विरोधी फैसले का पुरजोर विरोध करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed