Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Faridkot was the coldest in Punjab at 7.2 degrees Celsius.

Chandigarh News: पंजाब में 7.2 डिग्री के साथ फरीदकोट सबसे ठंडा

Fri, 14 Nov 2025 12:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Faridkot was the coldest in Punjab at 7.2 degrees Celsius.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पंजाब के मौसम में ठंडक लगातार बढ़ रही है। वीरवार को पंजाब में दिन व रात का पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.3 ड़िग्री की गिरावट दर्ज की गई। फरीदकोट 7.2 डिग्री के के साथ सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग ने अगले छह दिन पंजाब में मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है। तापमान में इसी तरह से गिरावट जारी रहेगी। पंजाब के अधिकतम तापमान में भी 0.3 डिग्री की कमी दर्ज की गई। सबसे अधिक 29.4 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया।

वीरवार को पंजाब में फरीदकोट समेत सात शहरों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। इनमें अमृतसर का न्यूनतम पारा 9.0 डिग्री ( सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे ), लुधियाना का 9.2 डिग्री (सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे), पटियाला का 9.5 डिग्री (2.9 डिग्री नीचे), गुरदासपुर का 9.5 डिग्री, रूपनगर का 9.2 ड़िग्री, फिरोजपुर का 8.5 डिग्री और होशियारपुर का 8.0 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री (सामान्य से 1.5 डिग्री नीचे), लुधियाना का 26.5 डिग्री (1.1 डिग्री नीचे), पटियाला का 27.0 डिग्री (सामान्य से 1.0 डिग्री नीचे), पठानकोट का 26.5 डिग्री, फिरोजपुर का 26.0 डिग्री और होशियारपुर का 25.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed