फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   faridabad surajkund mela preparation

सूरजकुंड मेला: सांस्कृतिक विविधता देखने 1 फरवरी से आएं

Sat, 23 Jan 2016 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Jan 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
faridabad surajkund mela preparation

एक फरवरी से शुरू हो रहे 30 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में देश के हस्तशिल्पों, हथकरघा और सांस्कृतिक धरोहर की समृद्धि के साथ-साथ विविधता को भी दर्शाया जाएगा। 15 फरवरी तक चलने वाले इस उत्सव में लाखों की संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन


पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि आगंतुकों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया करने के लिहाज से एजेंसियों के सहयोग से कुछ कदम उठाए जा रहे हैं। मेले के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा पहले ही शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन


इसके तहत कारपोरेट सोशल रिस्पॉसिबिलिटी (सीएसआर) रिसर्च फाउंडेशन(नई दिल्ली) की ओर से सूरजकुंड मेला ग्राउंड में चार महिला शौचालय खंडों में सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई जा रही हैं। इन मशीनों का संचालन सीएसआरआरएफ की महिला वालेंटियर करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका रख-रखाव, वितरण और आपूर्ति भी फाउंडेशन की ओर से की जाएगी और मेले में पहुंचने वालों को निशुल्क वितरण किया जाएगा, लेकिन कंपनियों को ब्रांड प्रमोशन की अनुमति नहीं होगी।

प्रधान सचिव ने बताया कि मेला परिवेश को साफ-सुथरा रखने के लिए सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में ‘स्वच्छ भारत-स्वच्छ हरियाणा’ अभियान को भी पूर्णत: ध्यान में रखा जाएगा।


इस लिहाज से मेले में जनसुविधाएं भी होंगी। मेले में पहुंचने वालों को अच्छी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए विभाग और सूरजकुंड मेला प्राधिकरण की ओर से सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

मेले में होंगी यह सुविधाएं
- पांच मोबाइल टॉयलेट वैन की सुविधा दी गई हैं, जबकि ई-टायलेट समेत एक दर्जन से भी अधिक शौचालय होंगे।
- सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर वक्त सफाई कर्मचारी मेला परिसर में मौजूद रहेंगे।
- दो वाटर एटीएम स्थापित किये गए हैं, ताकि मेले में पहुंचने वालों को आसानी से मिनरल वॉटर उपलब्ध हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed