फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Famous celebrities of politics, sports and film will gather in Chandigarh in Amar Ujala Samvad Punjab

अमर उजाला संवाद पंजाब: सात अगस्त को चंडीगढ़ में जुटेंगी राजनीति, खेल और फिल्म जगत की प्रसिद्ध हस्तियां

Fri, 04 Aug 2023 12:29 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 04 Aug 2023 12:29 PM IST
सार

अमर उजाला के इस कार्यक्रम का शुभारंभ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सुबह 9:30 बजे करेंगे। चंडीगढ़ के होटल हयात रेजेंसी में यूथ आईकॉन खिलाड़ी युवाओं में जोश भरेंगे तो वहीं उद्योग जगत से जुड़ी हस्तियां बिजनेस स्टार्टअप में सफलता के सूत्र सुझाएंगी।

विज्ञापन
Famous celebrities of politics, sports and film will gather in Chandigarh in Amar Ujala Samvad Punjab
अमर उजाला संवाद पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला संवाद-पंजाब-स्वर्णिम शताब्दी की ओर में 07 अगस्त को चंडीगढ़ के होटल हयात रेजेंसी में राजनीति, फिल्म, उद्योग और खेल जगत की हस्तियों का मिलन होने जा रहा है। इस गरिमामय समारोह में जहां एक ओर यूथ आईकॉन खिलाड़ी युवाओं में जोश भरेंगे तो वहीं उद्योग जगत से जुड़ी हस्तियां बिजनेस स्टार्टअप में सफलता के सूत्र सुझाएंगी। स्वर्णिम शताब्दी की ओर कदम बढ़ा रहे अमर उजाला के इस कार्यक्रम का शुभारंभ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सुबह 9:30 बजे करेंगे। इस कार्यक्रम के सह प्रायोजक होंगे शुद्धि हिम्स, विशेष सहयोगी होंगे चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजिस झंझेड़ी, मोहाली और रेडियो पार्टन होंगे 93.5 रेड एफएम। मिलिए कार्यक्रम में शामिल होने वाली प्रमुख शख्सियतों से...

विज्ञापन

सन्नी देओल: सनी देओल हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और गुरदासपुर (पंजाब) से लोकसभा सांसद हैं। 100 से अधिक फिल्में करने वाले सनी देओल ने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और दो फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं। उन्होंने अपना डेब्यू अमृता सिंह के साथ फिल्म बेताब (1982) से किया था। इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। इसके बाद उन्होंने 1980 और 1990 के दशक में कई सफल फिल्मों में अभिनय किया। मंजिल मंजिल (1984), सवेरे वाली  गाड़ी (1986), सल्तनत (1986), डकैत (1987), यतीम (1988), वीरता (1993), इमरान (1994), सलाखें (1998), फर्ज ( 2001) आदि फिल्मों ने उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया। वर्ष 2001 में आई सनी की फिल्म गदर एक प्रेम कथा सुपरहिट रही। फिल्म ने तब सबसे ज्यादा कमाई की थी। इस फिल्म ने सनी को फिर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिलाया। इसके बाद देओल ने द हीरो, लव स्टोरी ऑफ ए जासूस, अपने, यमला पगला दीवाना और घायल वन्स अगेन जैसी हिट फिल्में दीं।  इन उपलब्धियों ने उन्हें हिंदी सिनेमाजगत के प्रमुख अभिनेता के रूप में स्थापित किया है। सनी देओल 23 मई 2019 से गुरदासपुर (पंजाब) से भाजपा के सांसद हैं।

अमीषा पटेल: अमीषा पटेल हिंदी और तेलगू फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। वह फिल्म अभिनेता अश्मित पटेल की बहन और प्रसिद्ध वकील-राजनीतिज्ञ बैरिस्टर रजनी पटेल की पोती हैं। उन्होंने वर्ष 2000 की ब्लॉकबस्टर रोमांटिक थ्रिलर फिल्म कहो ना... प्यार है से अपने अभिनय कॅरिअर की शुरुआत की थी। यह फिल्म सुपरहिट रही थी और इस फिल्म के लिए अमीषा को जी सिने अवार्ड (बेस्ट डब्यू) का अवार्ड मिला था। इसके बाद वर्ष 2001 में आई सुपरहिट फिल्म गदर : एक प्रेम कथा ने उन्हें स्टार बना दिया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर स्पेशल परफॉर्मेंस अवार्ड से नवाजा गया। जल्द ही वह सनी देओल के साथ एक बार फिर फिल्म गदर : एक प्रेम कथा की रीमेक गदर-2 में नजर आने वाली हैं।  

यह भी पढ़ें: नया प्रयोग: देश को जल्द मिलेगी पहली पीएंडपी कार्गों लाइनर ट्रेन, माल भाड़े के साथ लोग भी कर सकेंगे यात्रा

गुल पनाग: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में गुल पनाग का नाम भी शामिल है। उन्होंने बेहद कम उम्र में कई उपलब्धियां हासिल कीं हैं। गुल का जन्म 3 जनवरी 1979 को चंडीगढ़ में हुआ था। गुल जिंदगी को बेहद खुलकर जीने में यकीन रखती हैं। वह कई महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स-1999 का खिताब जीतने वाली गुल प्रमाणित व्यवसायिक पायलट भी हैं। बॉलीवुड में गुल ने अलग-अलग फिल्मों के जरिए अपनी पहचान बनाई। धूप, डोर, मनोरमा-सिक्स फीट अंडर और टर्निंग 30 जैसी फिल्मों ने उन्हें बेहतरीन अदाकारा साबित कर दिया। गुल को बाइक चलाना इतना पसंद हैं कि उनकी शादी में सभी बराती बाइक पर ही आए थे। यहां तक की उनकी विदाई भी बाइक पर हुई थी। उनकी शादी की तस्वीरों ने उस समय आज की मॉडर्न ब्राइड का ट्रेंड सेट किया। वर्ष 2014 में उन्होंने चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था।

एचएस पनाग: एचएस पनाग (हरचरणजीत सिंह पनाग) भारतीय सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल हैं। पनाग रक्षा विशेषज्ञ के साथ रणनीतिक मामलों के जानकार हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले एचएस पनाग भारतीय शसस्त्र बल में रोबोटिक्स तकनीक के समर्थक हैं। 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारत उन्होंने पाकिस्तानी पायलट परवेज कुरैशी मेहंदी को हिरासत में लिया था। दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान के जिस पायलट परवेज कुरैशी मेहंदी को हिंदुस्तान में पकड़ा गया था, वह बाद में पाकिस्तानी वायुसेना के प्रमुख बने थे। पनाग का जन्म 4 दिसंबर 1948 को फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) जिले में हुआ था। उनके पिता कर्नल शमशेर सिंह एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व थे, जो विकास, शिक्षा, पूर्व सैनिकों के मुद्दों, लैंगिक समानता और बाल अधिकारों के क्षेत्र में सामाजिक पहल करने के लिए जाने जाते थे। एचएस पनाग मशहूर अभिनेत्री गुल पनाग के पिता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुपिंदर पाल: रूपिंदर पाल सिंह हॉकी खिलाड़ी और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ड्रैग फ्लिकर्स में से एक हैं। अपने शानदार प्रदर्शन के लिए मशहूर रूपिंदर पाल सिंह का जन्म 11 नवंबर 1990 को फरीदकोट (पंजाब) में हुआ था। ग्लासगो में वर्ष 2014 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों, इंचियोन में वर्ष 2014 में हुए एशियाई खेलों, रियो डी जनेरियो में वर्ष 2016 में हुए ओलंपिक खेलों और गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया) में वर्ष 2018 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया। रूपिंदर पाल टोक्यो ओलंपिक (वर्ष 2020) में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे। हाल ही में उन्हें अब भारतीय महिला हॉकी टीम के पेनाल्टी कॉर्नर विशेषज्ञों को तराशने का जिम्मा सौंपा गया है। वह  हांगझोऊ एशियाई खेलों के लिए महिला टीम की पेनाल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ दीपिका, गुरजीत कौर और दीप ग्रेस एक्का को ड्रैग फ्लिकंग के नए गुर सिखा रहे हैं। 

गुरजीत कौर: गुरजीत कौर भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी हैं। बेहतरीन डिफेंडर और ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर ने हॉकी विश्व कप-2018 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। विश्व कप में आठ गोल कर वह भारतीय टीम की सबसे सफल खिलाड़ी रहीं। इसमें भारतीय टीम महाद्वीपीय चैंपियन के रूप में विजयी हुई। टोक्यो ओलंपिक (वर्ष 2020) में भी शानदार प्रदर्शन कर वह एक स्टार खिलाड़ी बन गईं। भारतीय महिला टीम को पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचाने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाते हुए चार गोल दागे। वह फॉरवर्ड वंदना कटारिया के साथ भारतीय टीम के लिए संयुक्त शीर्ष स्कोरर रहीं। उन्हें वर्ष 2020-21 के लिए एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड्स में महिला खिलाड़ियों की श्रेणी में प्लेयर ऑफ द ईयर नामित किया गया था।

रमेश अय्यर: रमेश अय्यर महिंद्रा फाइनांस के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हैं। अय्यर ने वर्ष 1994 से महिंद्रा फाइनांस को भारत की अग्रणी ग्रामीण वित्त कंपनियों में से एक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रमेश महिंद्रा समूह के वित्तीय सेवा क्षेत्र का प्रबंधन करते हैं, जिसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और इसकी सहायक कंपनियां, महिंद्रा इंश्योरेंस ब्रोकर्स लिमिटेड, महिंद्रा रूरल हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड और महिंद्रा ट्रस्टी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। वह बॉम्बे चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (बीसीसीआई) की बैंकिंग और वित्त समिति और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के एनबीएफसी के टास्कफोर्स के सदस्य भी हैं। इसके अलावा रमेश आईआईटीबी-वाशिंगटन विश्वविद्यालय और विद्यालंकार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी-स्कूल ऑफ मैनेजमेंट जैसे विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के सलाहकार बोर्डों में भी हैं। उन्हें एशिया पैसिफिक एंटरप्रेन्योरशिप अवार्ड (एपीईए) 2017 इंडिया समेत कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया है।
विज्ञापन

मल्लिका दुआ: दिवंगत पत्रकार विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है। मल्लिका अभिनेत्री, हास्य कलाकार और लेखिका हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मॉडर्न स्कूल, बाराखंभा रोड-नई दिल्ली से की, जिसके बाद दिल्ली में ही ग्रेजुएशन की। इसके बाद मल्लिका ने अमेरिका के फ्रैंकलिन और मार्शल कॉलेज से थिएटर मेजर का कोर्स भी किया। उन्होंने अपना कॅरियर विज्ञापन कंपनी मैककेन एरिक्सन में बतौर ट्रेनी शुरू किया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद मल्लिका 2016 के दौरान मुंबई चली गई थीं। 2017 में उन्होंने यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। यहां वीडियो बनाने के साथ-साथ वह कई कॉमेडी शोज में भी दिखाई दीं। उनके वीडियो हास्य के साथ समाज की कठोर वास्तविकता को भी दर्शाते हैं। वह नारीवाद के मुद्दे पर मुखर होकर बोलती हैं। फिल्मी पर्दे पर भी मल्लिका हाथ आजमा चुकी हैं। उन्होंने वेब सीरीज 'द ट्रिप' और फिल्म 'हिंदी मीडियम' में भी अहम भूमिकाएं निभाईं। फिल्म 'जीरो' में मल्लिका ने गेस्ट रोल निभाया था। इसके अलावा वह ‘इंदु की जवानी’ फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। वह महिलाओं से संबंधित सामाजिक मुद्दों पर अपने खुले विचारों के लिए जानी जाती हैं।

श्याम सुंदर: श्याम सुंदर 'देहात' स्टार्टअप के संस्थापक हैं। वर्ष 2012 में शुरू हुआ और गुरुग्राम और पटना में स्थित ‘देहात’ एक प्रौद्योगिकी आधारित मंच है, जो किसानों को हर तरह की कृषि सेवाएं उपलब्ध कराता है। यह भारत का पहला एग्रीटेक यूनिकॉर्न बनने की ओर बढ़ रहा है। देहात किसानों को संपूर्ण कृषि सेवाएं प्रदान करता है, जिसमें उच्च गुणवत्ता वाले कृषि-इनपुट का वितरण, अनुकूलित कृषि सलाह, वित्तीय सेवाओं तक पहुंच और अपनी उपज बेचने के लिए बाजार लिंकेज शामिल है। देहात ने अपने 4,000 देहात केंद्रों के माध्यम से बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में लगभग 7 लाख छोटे किसानों को जोड़ा है। किसानों को बीज, उर्वरक और कीटनाशकों जैसे कृषि इनपुट उत्पादों तक पहुंच मिलती है। देहात ने अब तक चार अधिग्रहण भी किए हैं। इस साल अप्रैल में, इसने बेंगलुरु स्थित प्रोसेस्ड फूड स्टार्टअप आई-कुक में 75% हिस्सेदारी हासिल कर ली। इससे पहले, इसने कृषि-इनपुट मार्केटप्लेस हेलीक्रॉफ्टर का अधिग्रहण किया था। श्याम सुंदर ने कड़ी मेहनत के बाद देहात का दायरा बढ़ाया है। 2019 में देहात ने बीटूबी प्लेटफॉर्म फार्मगाइड का अधिग्रहण किया। इसी वर्ष इसने वीजामार्ट का भी अधिग्रहण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed