फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Family of Villains, Every member Involved in Robbery, Haryana Police Find Out Them

हरियाणाः यहां कई परिवार बन गए 'विलेन', पलक झपकते ही गायब कर देते हैं कीमती सामान

Sat, 15 Jun 2019 11:20 AM IST
खुशबू गोयल महबूब अली/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
महबूब अली/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 15 Jun 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
Family of Villains, Every member Involved in Robbery, Haryana Police Find Out Them
फाइल फोटो

हम आपको ऐसे परिवारों से मिलवाने जा रहे हैं, जिसमें पिता, उसके भाई से लेकर बेटे, बहन और मां तक सब विलेन हैं और पलक झपकते ही कीमती सामान गायब कर देते हैं। दरअसल, वे चोरी और लूट की वारदातों में शामिल हैं। हरियाणा पुलिस ने इस तरह के कुछ परिवार चिह्नित किए हैं, जिन्हें सुधारने के लिए ग्रामीणों की भी मदद ली जाएगी।

विज्ञापन


इस तरह के मामलों की एक बानगी
केस नंबर-एक: दो दिन पूर्व रोहतक की सीआईए-1 ने दिल्ली रोड स्थित दुकानों में चोरी करने वाले गोहाना निवासी दीपक और बहादुरगढ़ के सागर को पकड़ा था। पुलिस की जांच में सामने आया कि दीपक के अलावा उसका पिता, भाई और परिवार के अन्य सदस्य भी चोरी से लेकर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। भाई एक बार जेल जा चुका है। खास बात यह है कि जेल से जमानत पर छूटने के बाद परिवार के सदस्य फिर से वारदात को अंजाम देना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन


केस नंबर-दो: दो माह पूर्व झज्जर के सोहनवीर को पुलिस ने चोरी करते पकड़ा था। जांच में सामने आया है कि सोहनवीर का पिता, भाई और मां भी चोरी से लेकर स्नैचिंग की वारदात कर चुके हैं। यह परिवार भी जेल से छूटने के बाद फिर से वारदात को अंजाम देना शुरू कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस नंबर-तीन: पुलिस ने तीन माह पूर्व सोनीपत के मनीष को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी ने चोरी और लूट की कई वारदात को अंजाम देना कबूल किया। जांच में सामने आया कि मनीष का पूरा परिवार ही चोरी से लेकर लूट और अन्य वारदातों को अंजाम देता है। पिता और भाई दो बार जेल भी जा चुके हैं।

10 से ज्यादा मामले सामने आए हैं

यह मामले तो बानगी भर हैं। ऐसे दस से ज्यादा मामले पुलिस ने चिह्नित किए हैं। भिवानी, चरखी दादरी, पानीपत में भी कई परिवार इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

हरियाणा से ही खरीदते हैं हथियार
पुलिस की जांच में सामने आया है कि उक्त परिवारों के सदस्य यूपी या फिर दिल्ली से नहीं, बल्कि हरियाणा से ही हथियारों की खरीदारी करते हैं। पुलिस जांच में जुटी है कि हरियाणा के कौन-कौन लोग हथियार सप्लाई कर रहे हैं। उन पर भी शिकंजा कसने की तैयारी पुलिस ने कर ली है।

देखने में आया है कि कुछ परिवारों के सभी सदस्य चोरी और अन्य वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। आरोपियों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ जेल से छूटने के बाद ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है। गांव के गणमान्य लोगों के माध्यम से ऐसे परिवारों को सही राह पर लाने का प्रयास किया जाएगा। - जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी, रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed