Agniveer: खन्ना के अग्निवीर अजय के पिता का केंद्र पर आरोप, कहा-झूठ बोल रहे राजनाथ, हमें कोई पैसा नहीं मिला
खन्ना के रामगढ़ सरदारा गांव के अग्निवीर अजय छह बहनों के इकलौते भाई थे। राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में बारूदी सुरंग में विस्फोट में उनकी मौत हो गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जवाब में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अग्निवीर के परिवार को एक करोड़ रुपये दिए गए। इसके बाद अब अग्निवीर का परिवार भी सामने आया। अग्निवीर अजय छह बहनों का इकलौता भाई था।
बहन ने जताया राहुल गांधी का आभार
अजय की बहन बख्शो देवी ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि उनके भाई की शहादत का मुद्दा लोकसभा में गूंजा है। हम राहुल गांधी का इसके लिए आभार जताते हैं। बख्शो देवी ने कहा कि उनके भाई को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। देश में अग्निवीर योजना बंद होनी चाहिए।वहीं शहीद के पिता चरणजीत ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से उन्हें एक करोड़ रुपये दिए गए। बेटी को नौकरी का भरोसा दिलाया गया। उन्होंने बताया कि आर्मी की तरफ से 48 लाख रुपये दिए गए हैं। केंद्र सरकार से कोई पैसा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह झूठ बोल रहे हैं।