फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fake signature game: The accused had promoted two more policemen

फर्जी हस्ताक्षर का खेल : आरोपियों ने दो और पुलिसकर्मियों की कराई थी पदोन्नति

Fri, 21 Jan 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fake signature game: The accused had promoted two more policemen
चंडीगढ़। तत्कालीन डीजीपी पंजाब सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय के फर्जी हस्ताक्षर कर 11 पुलिसकर्मियों की पदोन्नति सूची जारी करने के मामले में रिमांड पर चल रहे आरोपियों ने कई और खुलासे किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि निरीक्षक सतवंत सिंह और बर्खास्त चल रहे उपनिरीक्षक सरबजीत सिंह ने डीजीपी के फर्जी हस्ताक्षर के जरिए यातायात पुलिस खरड़ के मुंशी संजीव कुमार को हवलदार से एएसआई और निरीक्षक सतवंत सिंह के साथ तैनात सिपाही सुखबीर को हवलदार के पद पर पदोन्नत किया था। यातायात मुंशी संजीव फिलहाल फरार है और उसका मोबाइल बंद है। पुलिस के अनुसार, वह कई दिनों से ड्यूटी पर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

एसआईटी ने सिपाही से हवलदार बने सुखबीर को पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद अदालत में उसके 164 के बयान दर्ज करवाए गए। एसआईटी अब डीजीपी ऑफिस में तैनात अन्य कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए बुला रही है। इनमें से कर्मचारियों से वीरवार को पूछताछ की गई। वहीं, मास्टरमाइंड हरविंदर सिंह अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही इस मामले की परतें खुलेंगी कि अब तक फर्जी तरीके से कितने लोगों को पदोन्न्त किया गया है और उसके लिए कितने रुपये लिए गए हैं।
विज्ञापन

अब तक पांच आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
इस मामले में अब तक मोहाली फेज-6 निवासी व डीजीपी दफ्तर में तैनात सुपरिंटेंडेंट संदीप कुमार (55), हवलदार मानी कटोच (33), चंडीगढ़ सेक्टर-39 निवासी डीजीपी दफ्तर में तैनात सुपरिंटेंडेंट बहादुर सिंह (52), मोहाली के थ्री बी टू निवासी बर्खास्त उपनिरीक्षक सरबजीत सिंह (47) और फाजिल्का निवासी साइबर सेल मोहाली में तैनात निरीक्षक सतवंत सिंह (48) की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं पुलिस को अमित गुप्ता नाम के एक संदिग्ध की भी तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी के फर्जी हस्ताक्षर कर चार सूचियां जारी करने का हो चुका है खुलासा
डीजीपी के फर्जी हस्ताक्षर कर आरोपियों की ओर से अब तक चार सूचियों को जारी करने का खुलासा हो चुका है। इनमें 11 पुलिसकर्मियों की पदोन्नति सूची के अलावा दो लोगों को पंजाब पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती करवाने, निरीक्षक सतवंत सिंह की खराब एसीआर ठीक करवाने के अलावा दो अन्य मुलाजिमों की पदोन्नति सूची जारी करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed