फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fake Policemen booked for fordge

नकली पुलिसकर्मी बनकर एक लाख हड़पे

Wed, 24 Sep 2014 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल Updated Wed, 24 Sep 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
कैथल। नेहरू गार्डन कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने खुद को पुलिस कर्मचारी बताते हुए एक महिला से एक लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित महिला ने इस मामले में न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में नेहरू गार्डन कालोनी कैथल की राजकुमारी ने आरोप लगाया कि मोहणा गांव के जसबीर सिंह का उनके घर पर काफी समय से आना-जाना था। जसबीर सिंह खुद को पुलिस कर्मचारी होने की बात कहता था। वह उन्हें अपना पुलिस विभाग का पहचान पत्र भी दिखाता था।
विज्ञापन


इस कारण वह उसकी बातों में आ गई। वह उसे पुलिस कर्मचारी समझ कर उसके साथ रुपयों लेनदेन करने लगी। कुछ दिन पूर्व आरोपी को उसने एक लाख रुपये दे दिए। निर्धारित समय के बाद जब उसने आरोपी से पैसे मांगे तो उसने मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि जब उसने आरोपी के बारे में छानबीन की तो पता चला कि आरोपी पुलिस में नहीं है बल्कि छोटा-मोटा कोई प्राइवेट काम करता है। आरोपी की सच्चाई सामने आने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश जारी किए।

पूंडरी थाना पुलिस में इस मामले में आरोपी जसबीर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी से पैसे ठगने, किसी दूसरे पुलिस का फर्जी पहचान पत्र दिखाकर पुलिस विभाग में कर्मचारी बताने सहित जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज कर लिया है।


जल्द गिरफ्तार करेंगे आरोपी को : पुलिस
पूंडरी थाना के एएसआई रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने फर्जी पुलिस कर्मचारी बताकर महिला से एक लाख रुपये हड़पने के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed