{"_id":"5e727f3c8ebc3e6fa93b1167","slug":"fake-of-rs-11-lakh-in-the-name-of-opening-a-kerosene-pump-chandigarh-news-pkl369987721","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी का तेल पंप खोलने के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी का तेल पंप खोलने के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
चंडीगढ़। मिट्टी के तेल का पंप खुलवाने के नाम पर जीरकपुर निवासी एक व्यक्ति से 11 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-39 थाना पुलिस जांच के बाद मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
जीरकपुर निवासी मनिन्द्र आहूजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-22 में पुराने मोबाइल बेचने व खरीदने का काम करता है। सेक्टर-41 निवासी अजय कुमार गांव बड़हेडी में इंदोरा मोबाइल कम्यूनिकेशन के नाम से मोबाइल की दुकान चलाता है। इसके चलते दोनों जानकार थे। शिकायतकर्ता ने कहा कि जनवरी 2019 में अजय ने उससे बिजनेस कर मोटी कमाई करने का प्लान बताया। उसने कहा कि वह उसे मिट्टी के तेल का पंप दिलवा देगा और उसके पिता के पास पहले से ही मिट्टी के तेल के कई पंप हैं। अजय ने उससे 20 लाख रुपये की डिमांड की और बाद में डील 14 लाख में तय हुई।
आहूजा ने कहा कि उसने अजय को किश्तों में 11 लाख रुपये दे दिए। अजय ने फिर एक महिला समेत उसे तीन लोगों से भी मिलवाया जिन्होंने वादा किया कि वह एक माह के अंदर-अंदर मिट्टी के तेल का पंप दिलवा देंगे, लेकिन जब एक माह बीत गया तो पंप नहीं मिला। इसके बाद मनिन्द्र ने जब अजय से संपर्क किया तो वह धमकियां देने लगा जिससे परेशान होकर शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत दी थी।