फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fake Marriage Network Busted In Bathinda

इन 'दुल्हनों' से रहें सावधान, आपको भी लगा सकती हैं चूना, जानें इनकी वारदातें

Thu, 05 Sep 2019 01:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Sep 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
Fake Marriage Network Busted In Bathinda
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब, राजस्थान एवं हरियाणा के लोगों के साथ फर्जी विवाह कर ठगी करने वाले गिरोह की चार महिलाओं समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरप्तार किया है। आरोपियों की पहचान जगसीर सिंह निवासी रामपुरा, महिंदर कौर रामपुरा, अमरजीत कौर, कुलविंदर कौर, छिंदर कौर निवासी बठिंडा के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


एसपी डी गुरबिंदर सिंह संघा ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ महिलाएं साथियों समेत मतिदास नगर में किराए के मकान में रहती हैं और फर्जी विवाह करने संबंधी योजना बना रही है। 
विज्ञापन


गिरोह में शामिल महिलाएं पंजाब समेत हरियाणा एवं राजस्थान में लोगों के साथ फर्जी विवाह कर उनके घर से जेवरात एवं नगदी लेकर फरार हो जाती हैं। एसपी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने किराए के मकान में छापामारी कर जगसीर सिंह, अमरजीत कौर, महिंदर कौर, कुलविंदर कौर और छिंदर कौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर महिलाओं ने कबूल किया कि वो लोगों को धोखे में रखकर उनके साथ फर्जी विवाह करती है और बाद में नगदी एवं जेवरात लेकर फरार हो जाती है। एसपी ने बताया कि आरोपी महिला कुलविंदर कौर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में पांच फर्जी विवाह कर चुकी है और आरोपी महिला अमरजीत कौर, महिंदर कौर और छिंदर कौर आरोपी जगसीर सिंह के साथ मिलकर उसके रिश्तेदार बन जाते है और लोगों के साथ फर्जी विवाह रचाते है।

एसपी ने बताया कि आरोपी पंद्रह के करीब फर्जी विवाह कर लोगों को ठगी का शिकार बना चुके है। एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

प्रेस वार्ता में अन्य मामले संबंधी जानकारी देते हुए एसपी गुरबिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के शातिर गुरप्रीत सिंह और हरभजन सिंह को भागी वांदर से गिरप्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी के वाहन बरामद किए है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना तलवंडी साबो में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed