फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fake facebook id by name of punjab cabinet minister manpreet badal

कैबिनेट मंत्री के नाम से फर्जी FB आईडी बनाई, अब पुलिस की सख्त कार्रवाई

Sun, 21 May 2017 02:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 21 May 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
fake facebook id by name of punjab cabinet minister manpreet badal
फेसबुक
कैबिनेट मंत्री मनप्रीत बादल के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का मामला गरमा गया है। वहीं पुलिस भी सख्त कार्रवाई करने में जुटी है। स्टेट साइबर सेल ने फेसबुक एकाउंट पर दिए उस बैंक एकाउंट की पड़ताल कर ली है, जिसमें लोगों को मदद के लिए पैसे डालने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन


पता चला है कि यह बैंक अकाउंट मोगा स्थित एसबीआई बैंक शाखा में है। वहीं, यह एक महिला के नाम पर है। पुलिस ने उस महिला की छानबीन की तो पता चला है कि वह बीमार रहती है। ऐसे में पुलिस सोच रही है कि किसी व्यक्ति ने महिला की सहायता के लिए ही पेज तैयार कर दिया हो।
विज्ञापन


हालांकि इससे पहले पुलिस ने फेसबुक को एक लैटर लिखा था। साथ ही किस जगह से इस पेज बना था। उसकी सारी जानकारी मांगी थी। ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। पुलिस को उम्मीद जल्द ही उनके हाथ यह जानकारी लग जाएगी। इसके बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंसर पीड़िता के लिए मांगी गई थी मदद

fake facebook id by name of punjab cabinet minister manpreet badal
facebook
जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले ही यह मामला सामने आया था। पता चला था कि एक व्यक्ति ने मनप्रीत का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया था। उसने फेसबुक पेज पर बिस्तर पर बैठी एक बच्ची की फोटो अपलोड की थी। साथ ही लिखा था कि बच्ची को कैंसर है। मैंने इस बच्ची के इलाज के लिए एक लाख तीस हजार की मदद की। आप भी इसी बच्ची के इलाज के लिए अपना योगदान दे।

जैसे ही यह मामला मनप्रीत बादल के ध्यान में आया। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी मनप्रीत बादल के आफिशियल पेज पर भी दी। सूत्रों से पता लगा कि इस बारे में साइबर सेल के ध्यान में भी मामला लाया गया। दूसरी तरफ मनप्रीत के स्टाफ ने उनकी असल फेेसबुक आईडी की तस्वीर अपलोड की गई। ताकि लोगों को आसानी से इस बारे में पता चल जाए।

इस तरह की ठगी का यह पहला मामला नहीं है, बल्कि आए दिन सोशल मीडिया के माध्यम से इस तरह की बातें सामने आती रहती थी। हालांकि यह मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते जल्द ही पकड़ गया। हालांकि लोगों को भी इस संबंध में अलर्ट रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed