फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fake drug company busted in Burail and Maloya

Chandigarh News: बुड़ैल और मलोया में नकली दवा कंपनी का भंडाफोड़

Fri, 19 May 2023 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Fake drug company busted in Burail and Maloya
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने एक संयुक्त ऑपरेशन में बुड़ैल और मलोया में चल रही नकली दवा कंपनियों का भंडाफोड़ किया है। कंपनियां नकली दवाओं का निर्माण कर बाजार में उतारने की तैयारी में थीं, लेकिन विभाग ने दबिश देकर लगभग 8.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज कर लिया। जांच में आठ प्रकार की दवाइयां नकली पाई गई हैं। इनमें दवा के कंटेट के नाम पर कुछ भी नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार बीते 20 अप्रैल को चंडीगढ़ के स्वास्थ्य सचिव के निर्देश पर शहर में दवाओं की निगरानी के मकसद से चंडीगढ़ प्रशासन और निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं की अध्यक्षता में ड्रग इंस्पेक्टर अमित लखनपाल और तजिंदर सिंह की एक टीम का गठन किया गया। टीम ने बुड़ैल की एक मार्केट में चल रही एक दवा कंपनी में दबिश दी। इस दौरान पाया गया कि दवा कंपनी ने एंटीबॉयोटिक्स का स्टॉक जमा कर रखा था, जिसकी खरीद से संबंधित फर्म के पास कोई रिकॉर्ड नहीं था। शक के आधार पर टीम ने मौके पर से नौ सैंपल एकत्र किए और उन्हें चंडीगढ़ प्रशासन के गवर्नमेंट एनालिस्ट को भेजा। बाद में इन सैंपलों को जांच के लिए राज्य औषधि नियंत्रण प्राधिकरण हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भेजा गया, जहां ये दवाएं नकली पाई गईं। गवर्नमेंट एनालिस्ट ने भी अपनी जांच में इन दवाओं में जीरो कंटेट बताया यानी दवाइयां पूरी तरह से नकली थीं।
विज्ञापन

इसके अलावा दवा निरीक्षकों की इस टीम ने चंडीगढ़ के मलोया स्थित मेसर्स प्रोसीड फॉर्मुलेशंस डेराबस्सी, पंजाब में दबिश दी। यहां कंपनी की ओर से एवीआई-क्लैव 625 एलबी दवा का निर्माण किया जा रहा था। टीम ने शक के आधार पर यहां से करीब 3.5 लाख रुपये मूल्य की दवाइयां सीज कीं। गवर्नमेंट एनालिस्ट की जांच में इन दवाओं में भी ड्रग कंटेट शून्य पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने डिफॉल्टर दवा कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed