फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fake Cricket League, Bookie Dandiwal Revealed Secrets in Police Inquiry

खुलासाः सट्टा किंग डंडीवाल ने हायर किए थे प्रोफेशनल कमेंटेटर, जो बोलते थे फर्राटेदार अंग्रेजी

Fri, 10 Jul 2020 02:52 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 10 Jul 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
Fake Cricket League, Bookie Dandiwal Revealed Secrets in Police Inquiry
सांकेतिक तस्वीर
मोहाली के गांव स्वाड़ा में हुए श्रीलंका के फर्जी टूर्नामेंट के मामले में बीसीसीआई ने अपनी रिपोर्ट मोहाली पुलिस को सौंप दी है। बीसीसीआई ने कई अहम सवाल उठाए हैं। इसके बाद वह साइट्स भी संदेह में आ गई हैं, जिन पर मैच का लाइव प्रसारण हुआ था।
विज्ञापन


टीम की रिपोर्ट से यह भी साफ है कि पूरी योजना के साथ इस टूर्नामेंट को आयोजित किया गया था, जिसमें कई नामी हस्तियों की भूमिका है। पुलिस अपनी जांच में जुटी है। पुलिस सूत्रों ने खुलासा किया है कि टी-20 मैच का लाइव प्रसारण करने वाली साइट्स पर भी शिकंजा कसा जाएगा। डंडीवाल ने जिन कमेंटेटर को हायर किया था, वह पूरी तरह प्रोफेशनल थे और फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते थे।
विज्ञापन


मैच की शुरुआत भी वह यही कहकर करते थे कि श्रीलंका के बडू़ला मैदान में आपका स्वागत है। यही नहीं बीच बीच में कसौली के पहाड़ों का नजारा दिखता था, जिन्हें वह श्रीलंका के बताते थे। यही नहीं, मैच में चलने वाले विज्ञापनों के स्पांसर भी श्रीलंका के ही दिखाए गए। यहां तक कि खिलाड़ियों ने जो किट इस्तेमाल की वह भी श्रीलंका की दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी सीरीज का पूरा शेड्यूल ऑनलाइन किया था जारी

डंडीवाल ने बड़ी चालाकी से इस सीरीज का प्रचार किया था। दावा किया गया कि श्रीलंका की टी-20 क्रिकेट सीरीज 29 जून से पांच जुलाई तक चलेगी। सात दिन में चौदह मुकाबले होंगे। पहला मैच सुबह 11 और दूसरा दोपहर ढाई बजे प्रसारित किया था। जबकि टूर्नामेंट में चार टीमें रखी थीं। प्रत्येक टीम में श्रीलंका के ऑइकानिक प्लेयर को रखा था। ताकि लोगों की दिलचस्पी सीरीज में बनी रहे।

गांव वालों की एंट्री बैन, सरपंच को भनक तक नहीं लगी
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि जिस क्रिकेट एकेडमी के मैदान को उसने सीरीज करवाने के लिए किराए पर लिया था, उस क्रिकेट अकादमी के मालिक को भी उसने क्रिकेट ग्राउंड में एंट्री नहीं करने दी। यहां तक गांव के लोगों व सरपंच तक को भी भनक नहीं थी कि उनके गांव में इतना बड़ा फर्जी गेम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed