{"_id":"6588901674e8d525420af064","slug":"fake-candidate-caught-in-tgt-recruitment-exam-sent-to-jail-chandigarh-news-c-16-pkl1043-313899-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: टीजीटी भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया फर्जी अभ्यर्थी, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: टीजीटी भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया फर्जी अभ्यर्थी, भेजा जेल
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में शनिवार को आयोजित टीजीटी भर्ती परीक्षा में एक फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बुड़ैल जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान पानीपत (हरियाणा) निवासी संदीप शर्मा के रूप में हुई है। सेक्टर-26 स्थित एसजीजीएस कॉलेज के प्राचार्य की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
आरोप के मुताबिक परीक्षा केंद्र में जांच के दौरान पता चला कि संदीप शर्मा किसी अन्य अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने आया है। जांच के दौरान आरोप साबित होने पर सेक्टर-26 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस वास्तविक अभ्यर्थी का पता लगा रही है।
शिकायतकर्ता अमनप्रीत कौर बेदी का कहना है कि दोपहर की शिफ्ट में टीजीटी की परीक्षा होनी थी। इसी दौरान बॉयोमीट्रिक के दौरान फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया जो वास्तविक अभ्यर्थी तरुण लाकरा की जगह परीक्षा देने आया था।