फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fake call center busted elderly people name insurance policy six arrested

बीमा पॉलिसी के नाम पर बुजुर्गों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

Tue, 22 Sep 2020 11:27 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fake call center busted elderly people name insurance policy six arrested
चंडीगढ़। साइबर सेल की टीम ने जीरकपुर में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीमा पॉलिसी पूरी होने के नाम पर बुजुर्गों से धोखाधड़ी करते थे। शातिरों ने हाल ही में सेक्टर 44/सी निवासी निर्मल सिंह (83) से बीमा पॉलिसी पूरी होने के नाम पर 16 लाख 54 हजार रुपए की धोखाधड़ी की थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी थी। इनके कब्जे से 4 लाख नकदी, 30 मोबाइल, 45 सिम और रजिस्टर व डायरियां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान ढकोली के किशनपुरा निवासी योगेश वर्मा, अंबाला कैंट के प्रणव, डेराबस्सी के मनीष कुमार व राकेश कुमार, मोहाली के सेक्टर-125 निवासी शुभम भारद्वाज और पंचकूला के सेक्टर-17 निवासी अर्जुन यादव के रूप में हुई है। मंगलवार को आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर तीन-तीन दिन का रिमांड हासिल किया गया है। शिकायतकर्ता निर्मल सिंह (83) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह सेक्टर 44/सी में रहते हैं। बीते 15 जून को उनके लैंडलाइन नंबर पर एक फोन आया। फोन पर शख्स ने खुद का नाम जतिन्द्र सिंह ग्रेवाल बताया। उसने पॉलिसी नंबर बताकर कहा कि उनकी 25 लाख की बीमा पॉलिसी पूरी हो गई है। इसके लिए उनको फाइल चार्ज के तौर पर 49,500 रुपए जमा करने होंगे। शख्स के कहने पर उन्होंने बैंक ऑफ महाराष्ट्र से उक्त रकम जतिंदर के खाते में जमा करवा दी। इसके बाद उन्हें खुद को सुनील शर्मा बताने वाले शख्स ने फोन किया और कहा कि उनकी फाइल उसके पास आ गई है। बीमा के रुपए लेने के लिए उन्हें जीएसटी व प्रोसेसिंग फीस के रूप में पर 1 लाख 52 हजार 386 रुपए जमा करवाने होंगे। निर्मल ने उसके कहने पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र में उक्त रकम जमा करवा दी।
विज्ञापन

बैंक खाता स्टार अपेक्स सर्विस के नाम पर था। इसके बाद भी आरोपी बाज नहीं आए और खुद को शिप्रा चड्ढा बताने वाली एक युवती ने उन्हें कहा कि वह स्टार अपेक्स से बोल रही है। बीमा के रुपये लेने के लिए उन्हें 57,547 रुपए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में जमा करवाने होंगे। इस तरह करते-करते आरोपियों ने अलग-अलग खातों में निर्मल से कुल 16 लाख 54 हजार रुपए जमा करवा लिया। ठगी का पता लगने पर निर्मल सिंह ने मामले की सूचना पुलिस को दी। शिकायत पर साइबर सेल ने सेक्टर-34 थाने में मामला दर्ज करवाया। जांच में सामने आया कि उक्त आरोपियों ने सेक्टर-42 निवासी अयोध्या दास राजपूत से भी बीमा पॉलिसी पूरी होने का झांसा देकर दो लाख रुपए ठगे हैं। इसके बाद साइबर सेल डीएसपी रश्मि यादव की अगुवाई में इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह की टीम सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वह सिर्फ बुजुर्गों को ही निशाना बनाते थे। आरोपियों ने जीरकपुर में फर्जी कॉल सेंटर खोल रखा था। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, मामले में अभी और भी खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed