फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fair authority will be formed in Haryana on the lines of Kumbh Mela.

Chandigarh News: कुंभ मेले की तर्ज पर हरियाणा में बनाई जाएगी मेला अथाॅरिटी

Tue, 05 Dec 2023 08:19 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 08:19 PM IST
विज्ञापन
Fair authority will be formed in Haryana on the lines of Kumbh Mela.
गीता महोत्सव को और अधिक व्यवस्थित करने की दिशा में सरकार का फैसला
विज्ञापन

विदेशों में गीता को बढ़ावा देने के लिए अलग से विंग तैयार की जाएगी : मनोहर लाल
चंडीगढ़। कुंभ मेले की तर्ज पर हरियाणा में भी अब गीता महोत्सव के सफल आयोजन के लिए मेला अथॉरिटी बनाई जाएगी। भविष्य में यह अथाॅरिटी ही अपने स्तर पर आयोजन कराएगी। सरकार की ओर से एक मेला अधिकारी तैनात किया जाएगा, जो सरकार की ओर से होने वाली व्यवस्थाओं को देखेगा। मेला अथॉरिटी महोत्सव के आयोजन की प्लानिंग और जिलों में भी अपनी व्यवस्थाएं करेगी। वहीं, विदेशों में गीता के प्रचार-प्रसार के लिए अलग से विंग तैयार की जाएगी।
यह घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यहां हरियाणा निवास में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान की। मौके पर स्वामी ज्ञानानंद महाराज विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विगत सात सालों से इस महोत्सव को अपार सफलता और लोकप्रियता मिली है। 2019 में यह महोत्सव देश से बाहर मॉरीशस और लंदन में भी मनाया गया। सितंबर, 2022 में यह कनाडा में और इस साल अप्रैल में भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव आस्ट्रेलिया में होगा। 2024 में अमेरिका में भी इस महोत्सव के आयोजन का निमंत्रण मिला है, साथ ही श्रीलंका ने भी निमंत्रण भेजा है। एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि पिछले साल गीता जयंती महोत्सव पर सवा तीन करोड़ रुपये के करीब खर्च हुए थे। भविष्य में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड मेले में खर्च के अलावा मेले से राजस्व प्राप्ति के लिए भी काम करेगा।
विज्ञापन


48 कोस कुरुक्षेत्र के तीर्थों की मिट्टी से भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा बनाई जाएगी

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 23 दिसम्बर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 48 कोस कुरुक्षेत्र के तीर्थों पर एक सम्मेलन होगा, जिसमें कुरुक्षेत्र भूमि के 164 तीर्थ समितियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। तीर्थ प्रतिनिधि अपने तीर्थ की मिट्टी व जल भी लेकर आएंगे, जिससे बाद में भगवान श्रीकृष्ण की विराट प्रतिमा बनाई जाएगी। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में 22 दिसंबर को संत सम्मेलन होगा, जिसमें देशभर के संत महात्माओं की ओर से नशा मुक्ति का संदेश दिया जाएगा। हालांकि, इस दौरान गीता की महत्ता, अध्यात्म और धर्म से जुड़े मसलों पर भी मंथन होगा। उन्होंने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद से आग्रह किया कि संत सम्मेलन में नशे के दुष्परिणाम और उससे मुक्ति दिलाने के उपायों को भी सुझाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन





एक लाख दीपों से जगमगाएगा ब्रह्मसरोवर

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का समापन दीपदान के साथ 23 दिसंबर को होगा, जबकि समापन 24 दिसंबर रविवार को होगा। दीपदान को दीपोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। ब्रह्मसरोवर के तट पर एक लाख दीये जगमगाएंगे। धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र के सभी 164 तीर्थों पर गीता जयंती के दिन 23 दिसम्बर को दीपोत्सव का आयोजन होगा। इसको लेकर सभी सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के साथ आमजन को आमंत्रित किया है।



उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 17 दिसंबर को ब्रह्मसरोवर पर गीता यज्ञ एवं पूजन से इस महोत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे
22 और 23 दिसंबर को 2 दिन हर जिले में गीता उत्सव के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
23 दिसम्बर को कुरुक्षेत्र में 18,000 विद्यार्थियों की ओर से वैश्विक गीता पाठ किया जाएगा।
23 दिसंबर को सुबह 11 बजे सभी नागरिक एक मिनट तक एक साथ करें गीता पाठ
इस बार असम राज्य सहयोगी रहेगा और असम के मुख्यमंत्री भी इसमें शिरकत करेंगे


जिस प्रकार भारत के संविधान को शासकीय व्यवस्था की गीता कहा जाता है, उसी प्रकार वे स्वयं मानते हैं कि गीता जीवन के पथ प्रदर्शन के नियमों के नाते से एक संविधान है। गीता में मानव कल्याण निहित है। गीता महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप भी मिल चुका है।
- मनोहर लाल, मुख्यमंत्री, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed