फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Failure of Punjab govt says SGPC chief over Amritsar blast

Amritsar News: एसजीपीसी अध्यक्ष ने कहा- श्री हरमंदिर साहिब के पास धमाके सरकार की नाकामी का नतीजा

Thu, 11 May 2023 08:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 11 May 2023 08:02 PM IST
सार

धामी ने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब में काफी संख्या में सीसीटीवी कैमरे पहले से लगे हैं लेकिन अब इनका और विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा श्री संतोखसर साहिब से गुरुद्वारा श्री सारागढ़ी साहिब तक कॉरिडोर के किनारे उपयुक्त स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Failure of Punjab govt says SGPC chief over Amritsar blast
एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी। - फोटो : फाइल

विस्तार

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बुधवार रात श्री हरमंदिर साहिब के बाहर गलियारा में हुए धमाके की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे पंजाब सरकार की नाकामी करार दिया है। घटना के बाद एडवोकेट धामी ने स्थिति का जायजा लिया और कहा कि अगर सरकार ने पिछले दिनों हेरिटेज स्ट्रीट पर हुए दो धमाकों की गंभीरता से जांच की होती तो यह ताजा घटना नहीं होती।

विज्ञापन


धामी ने कहा कि बुधवार की रात करीब 12 बजकर 10 मिनट पर जोरदार धमाका सुनकर एसजीपीसी के कर्मचारी तुरंत हरकत में आए और सीसीटीवी कैमरे से घटना के दोषियों की पहचान कर उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंपा। एसजीपीसी की टास्क फोर्स के कर्मचारियों ने गंभीरता से अपनी जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एसजीपीसी और श्री हरमंदिर साहिब के कर्मचारियों ने सीसीटीवी कैमरों की सावधानीपूर्वक जांच की और आरोपी को श्री गुरु रामदास सराय के बरामदे से सुबह करीब चार बजकर 15 मिनट पर पकड़ा और पुलिस को सौंपा। उसके साथ दो अन्य संदिग्धों को भी पकड़कर पुलिस प्रशासन के हवाले कर दिया गया है। सराय के बाथरूम के पास कुछ कागजात भी एसजीपीसी कर्मचारियों को मिले हैं। जिन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धामी ने कहा कि एसजीपीसी के कर्मचारी इस घटना के बाद पेशेवर तरीके से आगे बढ़ते रहे और सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान अमृतसर के पुलिस कमिश्नर और पुलिस डिप्टी कमिश्नर समेत पुलिस के अन्य उच्च अधिकारी भी मौजूद थे। उनके सहयोग से आवश्यक कार्रवाई की है।

धामी ने एसजीपीसी के कर्मचारियों द्वारा जिम्मेदारी के साथ निभाए गए कर्तव्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि पंजाब में हालात खराब करने के लिए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि श्री हरमंदिर साहिब के पास इस तरह की घटनाएं किसी गहरी साजिश का हिस्सा हैं। सरकार को इस पर गहराई से विचार करना चाहिए और अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने संगत से अपील की है कि वे श्री हरमंदिर साहिब आकर बिना डरे माथा टेकें।

धामी ने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब में काफी संख्या में सीसीटीवी कैमरे पहले से लगे हैं लेकिन अब इनका और विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा श्री संतोखसर साहिब से गुरुद्वारा श्री सारागढ़ी साहिब तक कॉरिडोर के किनारे उपयुक्त स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही स्कैनर लगाने पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने सरकार से विरासत मार्गों और गलियारों के विकास और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा।

सरकार सख्त होती तो न होती तीसरी घटना
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने श्री हरमंदिर साहिब के पास तीन अलग-अलग धमाकों की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं की गहराई से जांच होनी चाहिए। यह भी पता लगाया जाए कि इन घटनाओं के पीछे कौन लोग हैं? उन्होंने कहा कि अगर पहले दिन से ही सरकार सख्ती अपनाती तो तीसरी घटना न हो पाती।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने पांच लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। एसजीपीसी ने भी मामले में आरोपियों को पकड़ने में पुलिस की मदद की है। यह एक बढ़िया कदम है। उन्होंने कहा कि सिख संगत और सारी दुनिया के सामने सारा मामला सरकार को स्पष्ट जरूर करना चाहिए कि इन घटनाओं को अंजाम देने के पीछे कौन लोग हैं और वह अपने कौन से हितों की पूर्ति करना चाहते हैं। 

उन्होंने कहा कि पिछले समय में सिखों के खिलाफ जो बड़े स्तर पर प्रचार हुआ है... क्या यह उसका कोई हिस्सा तो नहीं है। उन्होंने कहा कि जो सिख बाणी में विश्वास रखते हैं, उनके अंदर इन धमाकों का कोई डर नहीं है, परंतु जो लोग पर्यटक के रूप में आते हैं, उनके अंदर ऐसी घटनाओं से जरूर डर पैदा होता है। उन्होंने कहा कि यह भी साजिश होती रही है कि सिखों के खिलाफ एक नफरत का माहौल पैदा किया जा रहा है। इसकी भी जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed