{"_id":"5ebc4d3e8ebc3e90385472d9","slug":"factory-worker-committed-suicide-in-yamuna-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला फैक्ट्री मजदूर का शव, परिजन बोले- लॉकडाउन में न तो काम है और न ही घर जाने को पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटका मिला फैक्ट्री मजदूर का शव, परिजन बोले- लॉकडाउन में न तो काम है और न ही घर जाने को पैसा
Thu, 14 May 2020 01:13 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जठलाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जठलाना (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 14 May 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
प्लाइवुड फैक्ट्री में कार्य करने वाले एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम को भेजा है। हालांकि पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है। नाहरपुर के पास बुधवार को एक प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करने वाले बिहारी निवासी मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के साथ रहने वाले लोगों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि यह रात को घर से कहीं गायब था। जब परिजनों ने ढूंढा तो खेतों में पेड़ से लटका शव मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर के सिविल अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
वहीं परिजनों ने कहा कि जब से देश में कोरोना की महामारी फैली हुई है और लॉकडाउन लगा हुआ है, तब से लेकर अब तक वह अपने रूम पर बैठे हुए हैं। ना तो उनके पास कोई काम है और ना ही अपने घर जाने को पैसे हैं। वह अपने घर जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार फैक्ट्री मालिक से भी कहा कि वह अपने घर जाना चाहते हैं। लेकिन, कोई फायदा नहीं हुआ जिसकी वजह से हम लोग परेशान हैं।
विज्ञापन