फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Factionalism in congress: tanwar statement on hooda

...आखिर तंवर बोले, 'हां मैं सोनिया गांधी का बच्चा हूं'

Tue, 10 Feb 2015 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 Feb 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
Factionalism in congress: tanwar statement on hooda

पूर्व वित्त मंत्री द्वारा हुड्डा को कद्दावर नेता और कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर को राजनीति में बच्चा कहने के सवाल पर जवाब सामने आ गया है। तंवर ने कहा कि हां वह बच्चे है। वह सोनिया गांधी और देश के बच्चे हैं और उनके जैसे करोड़ों बच्चों की इस देश को जरूरत है।

विज्ञापन


सोमवार को कांग्रेस की तीन दिवसीय बैठक के अंतिम दिन कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि उन्हें मंगलवार को हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर एक साल पूरा हो रहा है और वह पिछले 15 साल से कांग्रेस पार्टी के लिए जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


वह एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी भी गुट में शामिल नहीं है और न ही वह किसी गुट की राजनीति करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी प्रभारी आशा कुमारी ने प्रेसवार्ता में कहा कि अब जिला स्तर पर मंथन बैठकें शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन मंथनों की रिपोर्ट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सौंपी जाएगी।

भाजपा के 110 दिन के कार्यकाल में हर वर्ग परेशान

Factionalism in congress: tanwar statement on hooda

उन्होंने कहा कि संगठन में किस तरह का बदलाव होना चाहिए समेत संविधान में संशोधन लाने के लिए प्रदेश स्तर के करीब 250 नेताओं सुझाव लिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि यह मंथन बैठक चुनाव हारने की समीक्षा के लिए नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में राष्ट्रीय स्तर पर अधिवेशन होने जा रहा है जिसमे पार्टी के संविधान और चयन और संगठन में होने वाले बदलाव में हरियाणा का भी योगदान होगा।

मै भी कांग्रेस हूं
हुड्डा के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि मै भी कांग्रेस हूं। तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार ने अगर अपनी व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो जल्द ही कांग्रेस प्रदेश में सड़कों पर उतरेगी। उनका कहना है कि भाजपा के 110 दिन के कार्यकाल में ही हर वर्ग परेशान हो गया है। तंवर का कहना है कि कांग्रेस में नेताओं के बीच तालमेल की कोई कमी नहीं है।

मालूम हो कि शनिवार को हुड्डा ने मई माह से सड़कों का प्रदर्शन की घोषणा करते हुए कहा था कि मै कांग्रेस हूं। पूर्व बिजली मंत्री कैप्टन अजय यादव ने हुड्डा के सवाल पर प्रेसवार्ता में कहा कि कोई अकेला पार्टी नहीं होता है पार्टी ही सुप्रीम होती है। कोई अकेला निर्णय नहीं ले सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed