फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Extortion demanded by name of gangster Davinder Bambiha in Kapurthala

Kapurthala: गैंगस्टर दविंदर बंबीहा के नाम पर मांगी 25 लाख की रंगदारी, विदेशी नंबरों से की आई वाट्सएप कॉल

Thu, 25 Apr 2024 12:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 25 Apr 2024 12:58 PM IST
सार

कपूरथला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अप्रैल की शाम चार बजे उसे आठ बार चार अलग-अलग विदेशी नंबरों से उसके वाट्सएप नंबर पर धमकी भरे कॉल और वायस मैसेज आए।

विज्ञापन
Extortion demanded by name of gangster Davinder Bambiha in Kapurthala
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

गैंगस्टर दविंदर बंबीहा के नाम से कपूरथला के एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित को अलग-अलग विदेशी नंबरों से आठ बार धमकी भरे कॉल और वायस मैसेज वाट्सएप पर आ रहे थे। पीड़ित की शिकायत पर थाना सिटी-2 अर्बन अस्टेट की पुलिस ने गैंगस्टर दविंदर बंबीहा के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कपूरथला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अप्रैल की शाम चार बजे उसे आठ बार चार अलग-अलग विदेशी नंबरों से उसके वाट्सएप नंबर पर धमकी भरे कॉल और वायस मैसेज आए। इसमें कॉलर ने कहा कि वह उसे और उसके बच्चों को जान से मार देगा नहीं तो 25 लाख रुपये की रकम तैयार रखे। पीड़ित के अनुसार कॉलर ने यह भी कहा कि वह दविंदर सिंह बंबीहा गैंग से बोल रहा है। थाना सिटी-2 अर्बन अस्टेट की पुलिस ने गैंगस्टर दविंदर बंबीहा के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसआई नवीन कुमार मामले की तह तक जाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed