फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Explosion in plot at Tarantaran of Punjab

पाकिस्तान सीमा के नजदीक पंजाब में बम धमाका, दो की मौत, जताई जा रही ये आशंका

Thu, 05 Sep 2019 07:53 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 05 Sep 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
Explosion in plot at Tarantaran of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

खडूर साहिब रोड पर गांव कलेर के खेत में दबाकर रखे गए बम में विस्फोट हो गया। इससे दो युवकों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तार आतंकियों से जुड़े होने की आशंका के बाद जांच तेज कर दी गई है। मौके पर फारेंसिक टीम पहुंच गई है और जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान सीमा के पास होने के कारण खेत में बम को छिपाकर रखने में आतंकी वारदात की तैयारी भी हो सकती है।

विज्ञापन


पड़ोसी गांव बचड़े के सरपंच कुलविंदर सिंह ने बताया कि धमाके की गूंज चार किमी तक सुनाई दी। मौके पर पहुंचे लोगों महिंदर सिंह, उजागर सिंह, जसपाल सिंह, रणबीर सिंह, रूप लाल व केवल सिंह ने बताया कि देर रात खेत के पास जब धमाका हुआ तो लहूलुहान हुआ एक युवक सड़क की ओर भागा। डीएसपी सब डिवीजन गोइंदवाल साहिब रविंदरपाल सिंह ढिल्लों, थाना सदर के अतिरिक्त प्रभारी एसआई हर्षा सिंह मौके पर पहुंचे व इलाके को सील कर दिया गया। 

विज्ञापन

मारे गए युवकों की पहचान गांव बचड़े निवासी हरप्रीत सिंह और गांव कदगिल निवासी विक्रम सिंह विक्की के रूप पर हुई है। घायल युवक गुरजंट सिंह जंटा बचड़े का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार खेत में बमनुमा वस्तु को दबाया गया था।

इसे निकालते समय यह धमाका हुआ। डीएसपी रविंदरपाल सिंह ढिल्लों ने बताया कि फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों व बम निरोधक दस्ते को बुलाकर जांच की जा रही है। पुलिस आतंकी कनेक्शन की भी जांच कर रही है। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की।

रुमाल से ढके थे चेहरे
मारे गए युवक हरप्रीत सिंह व विक्रम सिंह ने अपने चेहरे रुमाल से ढके थे। मौके से मिले रुमाल पर बारूद के निशान पाए गए। एसपीआई हरजीत सिंह धालीवाल ने बताया कि एक युवक क्लीन शेव था। एक अन्य मृतक केसधारी था। घायल युवक भी केसधारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed