पाकिस्तान सीमा के नजदीक पंजाब में बम धमाका, दो की मौत, जताई जा रही ये आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खडूर साहिब रोड पर गांव कलेर के खेत में दबाकर रखे गए बम में विस्फोट हो गया। इससे दो युवकों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तार आतंकियों से जुड़े होने की आशंका के बाद जांच तेज कर दी गई है। मौके पर फारेंसिक टीम पहुंच गई है और जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान सीमा के पास होने के कारण खेत में बम को छिपाकर रखने में आतंकी वारदात की तैयारी भी हो सकती है।
पड़ोसी गांव बचड़े के सरपंच कुलविंदर सिंह ने बताया कि धमाके की गूंज चार किमी तक सुनाई दी। मौके पर पहुंचे लोगों महिंदर सिंह, उजागर सिंह, जसपाल सिंह, रणबीर सिंह, रूप लाल व केवल सिंह ने बताया कि देर रात खेत के पास जब धमाका हुआ तो लहूलुहान हुआ एक युवक सड़क की ओर भागा। डीएसपी सब डिवीजन गोइंदवाल साहिब रविंदरपाल सिंह ढिल्लों, थाना सदर के अतिरिक्त प्रभारी एसआई हर्षा सिंह मौके पर पहुंचे व इलाके को सील कर दिया गया।
मारे गए युवकों की पहचान गांव बचड़े निवासी हरप्रीत सिंह और गांव कदगिल निवासी विक्रम सिंह विक्की के रूप पर हुई है। घायल युवक गुरजंट सिंह जंटा बचड़े का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार खेत में बमनुमा वस्तु को दबाया गया था।
इसे निकालते समय यह धमाका हुआ। डीएसपी रविंदरपाल सिंह ढिल्लों ने बताया कि फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों व बम निरोधक दस्ते को बुलाकर जांच की जा रही है। पुलिस आतंकी कनेक्शन की भी जांच कर रही है। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की।
रुमाल से ढके थे चेहरे
मारे गए युवक हरप्रीत सिंह व विक्रम सिंह ने अपने चेहरे रुमाल से ढके थे। मौके से मिले रुमाल पर बारूद के निशान पाए गए। एसपीआई हरजीत सिंह धालीवाल ने बताया कि एक युवक क्लीन शेव था। एक अन्य मृतक केसधारी था। घायल युवक भी केसधारी है।