फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   explosion in Chennai, Chandigarh railway station alerts

चेन्नई में विस्फोट से चंडीगढ़ में अलर्ट

Thu, 01 May 2014 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 01 May 2014 10:20 PM IST
विज्ञापन
explosion in Chennai, Chandigarh railway station alerts

चेन्नई में हुए बम विस्फोट के बाद चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया। वीरवार सुबह से ही स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए।

विज्ञापन


आरपीएफ और जीआरपी के जवान सुबह से ही रेलवे स्टेशन पर डट गए और चेकिंग शुरू कर दी। चंडीगढ़ स्टेशन पर आने-जाने वाली एक-एक ट्रेन को चेक किया गया।

आरपीएफ व जीआरपी के जवान ट्रेनों की सभी बोगियों में जाकर हर सामान को चेक किया। इस कार्रवाई में यात्रियों को जरूर परेशान होना पड़ा। जवानों ने यात्रियों के सामान को तो चेक किया ही, साथ ही उनसे पूछताछ भी की। यहां तक की ट्रेन के इंतजार में आराम कर रहे लोगों को भी उठाकर सवाल-जवाब किए।
विज्ञापन


इस बारे में आरपीएफ प्रमुख विजेंद्र सिंह कटारिया ने कहा कि चंडीगढ़ में अलर्ट की वजह से इतनी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई।

उन्होंने बताया कि आम दिनों में भी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था रहती है। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर जो भी संदिग्ध वस्तु या सामान पड़ा था, उसकी चेकिंग करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed