फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   exploitation of women police: Severe reproof to UT Administration

महिला पुलिस कर्मियों के शोषण मामले में यूटी प्रशासन को कड़ी फटकार

Sat, 02 Apr 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 02 Apr 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
exploitation of women police:  Severe reproof to UT Administration
चंडीगढ़ महिला पु‌लिस - फोटो : demo pics

सेक्सुअल ह्रासमेंट ऑफ वुमन ऐट वर्क प्लेस एक्ट का सही पालन नहीं किए जाने के मामले में में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने यूटी प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट के नोटिस के बाद यूटी अधिकारियों की नींद खुली है। सूत्रों के अनुसार इस मामले को लेकर शुक्रवार को एडवाइजर और अन्य उच्च अधिकारियों की बैठक हुई है। पूरे मामले में पुलिस विभाग के अधिकारियों से भी जवाब तलब किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जल्द ही प्रशासन कामकाजी महिलाओं के प्रति यौन उत्पीड़न के मामलों र्संबंधी कार्रवाई का कोर्ट में जवाब भी देगा। पालिसी को पूरी तरह लागू करने के लिए स्पेशल विंग और अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। सभी विभागों से महिलाओं के प्रति यौन उत्पीड़न मामलों में की जाने वाली कार्रवाई और उनके मामलों को सुनने के लिए किए गए उपायों के बारे में जानकारी मांगी गई है। अगले हफ्ते तक इस संबंध में यूटी प्रशासन कोई पुख्ता कार्रवाई करने की दिशा में काम करेगा। गृहसचिव और यूटी पुलिस के आला अधिकारी हाईकोर्ट में जवाब दायर किए जाने से पहले ही पूरी तैयारी करने में जुटे गए हैं। 
विज्ञापन


यूटी प्रशासन ने नई पालिसी घोषित की : यूटी प्रशासन ने शुक्रवार को कंट्रोलिंग ऑफ प्लेसेज ऑफ पब्लिक एम्यूजमेंट-2016 की नोटिफिकेशन जारी कर दी है। यह पालिसी शहर में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए की गई है। जानकारी अनुसार नई पालिसी शहर के डिस्कोथेक,पूल गेम्स,पार्लर, सिनेमा और होटलों पर लागू होगी। अब 12 बजे के बाद शहर में डिस्को थेक नहीं खुलेंगे। 25 साल से कम उम्र के युवाओं को होटल या डिस्को में शराब सर्व नहीं जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में चंडीगढ़ के उपायुक्त अजीत बालाजी जोशी की ओर से नोटिस जारी कर दिया गया है। पब्लिक प्लेस पर किसी तरह की गतिविधि के लिए अब उपायुक्त दफ्तर से लिखित में अनुमति लेनी होगी। इस संबंध में उपायुक्त दफ्तर में आवेदन किया जा सकता है। यूटी प्रशासन ने नई पालिसी को चंडीगढ़ प्रशासन की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है। 


सर्विस चार्ज को लेकर धारा 144 लागू: शहर के कुछ होटल द्वारा यूटी प्रशासन के आदेशों के बाद सर्विस चार्ज वसूले जाने की सूचना मिली है। शुक्रवार उपायुक्त और डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अजीत बालाजी जोशी ने शहर के सभी होटल,रेस्टोरेंट आदि में सर्विस चार्ज को लेकर नोटिस जारी किया है। अगले 60 दिनों के लिए सर्विस चार्ज को लेकर धारा 144 लागू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed