फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Experts from all over the world are coming on the theme of changing life through science and technology

Chandigarh News: विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से जीवन में बदलाव थीम पर दुनिया भर से आ रहे विशेषज्ञ

Wed, 17 Sep 2025 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Experts from all over the world are coming on the theme of changing life through science and technology
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में दूसरा अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सप्ताह शुरू हो गया है। इस वर्ष का थीम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से जीवन में बदलाव है। इसने दुनियाभर के शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों को आकर्षित किया है। इस आयोजन में यूरोप, उत्तर अमेरिका, एशिया, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के नामी विश्वविद्यालयों एवं शोध केंद्रों ने भागीदारी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पीयू वीसी प्रो. रेणु विग ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसा मंच तैयार करना जहां विचार, नवाचार और प्रेरणाएं सीमाओं और विषयों से परे जाकर साझा हो सकें। साथ ही पीयू की शैक्षणिक एवं शोध क्षमता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया जा सके। यह आयोजन केवल उपलब्धियों का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय पहचान को मजबूत करने का अवसर भी है।
विज्ञापन

यह पहल पीयू की वैश्विक रैंकिंग और प्रतिष्ठा को बढ़ाने की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है। प्रो. विग ने उम्मीद जताई कि यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय सहयोग फैकल्टी और छात्र एक्सचेंज, संयुक्त प्रकाशन और वैश्विक रैंकिंग जैसे मानकों पर सुधार की दिशा में भूमिका निभाएगा। प्रो. मीनाक्षी गोयल ने विश्वविद्यालय के बढ़ते शोध योगदानों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed