{"_id":"694073c454e3c1ed4c0cc932","slug":"experts-at-pgi-brainstormed-on-new-dimensions-of-radiology-chandigarh-news-c-16-pkl1049-897509-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: रेडियोलॉजी के नए आयामों पर पीजीआई में विशेषज्ञों ने किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: रेडियोलॉजी के नए आयामों पर पीजीआई में विशेषज्ञों ने किया मंथन
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन के चंडीगढ़ चैप्टर की 13वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस का आयोजन 13 और 14 दिसंबर तक पीजीआई में किया गया। दो दिवसीय सम्मेलन में 350 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें पोस्ट ग्रेजुएट छात्र, फेलो और चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड से आए प्रैक्टिसिंग रेडियोलॉजिस्ट शामिल रहे। सम्मेलन ने रेडियोलॉजी के क्षेत्र में नवीन तकनीकों, ज्ञान और आपसी संवाद को मजबूत करने का मंच प्रदान किया।
सम्मेलन का आयोजन रेडियोडायग्नोसिस विभाग के प्रोफेसर डॉ. कुशलजीत सिंह सोढ़ी की अध्यक्षता में किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रीय आईआरआईए के प्रेसिडेंट-इलेक्ट डॉ. संदीप कावथाले ने किया, जबकि डॉ. पंकज शर्मा (एआईआईएमएस ऋषिकेश), सेक्रेटरी जनरल, राष्ट्रीय आईआरआईए, विशिष्ट अतिथि रहे। सम्मेलन में पीजीआई और जीएमसीएच, एआईआईएमएस ऋषिकेश, आईजीएमसी शिमला, डीएमसी लुधियाना और एसजीआरडी अमृतसर से आए वरिष्ठ विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए। कार्यक्रम के दौरान अल्ट्रासाउंड इलास्टोग्राफी और मस्कुलोस्केलेटल शोल्डर जॉइंट पैथोलॉजी पर लाइव वर्कशॉप्स आयोजित की गईं, जिन्हें विशेषज्ञों ने संचालित किया। सम्मेलन के दौरान जनरल बॉडी मीटिंग भी हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई टीम में डॉ. परमजीत सिंह को अध्यक्ष, प्रो. अजय गुलाटी को सेक्रेटरी और डॉ. अनमोल भाटिया को ट्रेजरर चुना गया।