फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rebel Congress MLA Kuldeep Bishnoi meets BJP National President JP Nadda and Haryana CM Manohar Lal

Haryana: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले कुलदीप बिश्नोई, फिर पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज

Sun, 24 Jul 2022 01:24 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 24 Jul 2022 01:24 PM IST
सार

हरियाणा कांग्रेस के बागी विधायक कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम मनोहर लाल से मुलाकात की। 

विज्ञापन
Rebel Congress MLA Kuldeep Bishnoi meets BJP National President JP Nadda and Haryana CM Manohar Lal
भाजपा प्रधान जेपी नड्डा से कुलदीप बिश्नोई ने की मुलाकात। - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा कांग्रेस के बागी विधायक कुलदीप बिश्नोई भारतीय जनता पार्टी में जाने से पहले अपनी शर्तों को मनवाने में जुटे हैं। हालांकि, भाजपा ने अभी तक शर्तों को लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया है। दो सप्ताह के भीतर पहले गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद रविवार को बिश्नोई ने फिर नड्डा और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की है।

विज्ञापन


दरअसल, कुलदीप बिश्नोई अपने और बेटे भव्य बिश्नोई के राजनीतिक भविष्य को सुरक्षित करने की जुगत में हैं। बिश्नोई खुद के लिए हिसार से सांसद की टिकट चाहते हैं और बेटे के लिए आदमपुर से। दोनों ही शर्तों को लेकर बिश्नोई ने 10 जुलाई को अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद बिश्नोई ने एक के बाद एक ट्वीट कर भाजपा नेताओं की तारीफ में कसीदे पढ़े थे लेकिन इसी बीच भाजपा नेता सोनाली फौगाट ने बिश्नोई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है कि वह किसी भी सूरत में आदमपुर हलका नहीं छोड़ेंगी। 
विज्ञापन


पिछली बार भाजपा की टिकट पर फौगाट बिश्नोई से हार गई थीं। दूसरा, चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे बिजेंद्र सिंह हिसार से सांसद हैं। ऐसे में हिसार से टिकट को लेकर भी पेंच फंसा हुआ है इसलिए बिश्नोई भाजपा में शामिल होने से पहले पार्टी से अपनी सभी चीजें साफ करना चाहते हैं। बिश्नोई चाहते हैं कि वह जब पार्टी में शामिल होंगे तो सारी चीजें सार्वजनिक हों और उनके रास्ते से सभी रोड़े हट जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल भाजपा के नेताओं ने बिश्नोई का पार्टी में स्वागत किया है लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया है। इसलिए वह बार-बार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर सारी स्थितियों पर चर्चा कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने दिल्ली में भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की और उनके साथ राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। 


बिश्नोई ने कहा कि उन्होंने राज्य के मौजूदा राजनीतिक मुद्दों और हरियाणा के विकास कार्यों के बारे में महत्वपूर्ण चर्चा की। गौरतलब है कि आदमपुर के विधायक कुलदीप बिश्नोई को राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग के बाद कांग्रेस द्वारा सभी पार्टी पदों से हटा दिया गया था। इससे पहले, जब कांग्रेस ने चौधरी उदयभान को प्रदेशाध्यक्ष बनाया तो इससे बिश्नोई नाराज हो गए थे। क्योंकि उनको उम्मीद थी कि कमान उनको सौंपी जाएगी। इसके अलावा, संगठन में कहीं पर भी कुलदीप को जगह नहीं दी गई और न ही राहुल गांधी ने उनको मिलने का समय दिया था। फिलहाल बिश्नोई ने विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है, अगर वह इस्तीफा देते हैं तो उपचुनाव होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed