{"_id":"0665af83d71b06ab6569c85e18e26a5f","slug":"expectations-of-city-beautiful-peoples-to-administration-and-municipal-council-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, नए साल में लोगों को क्या मिल सकती है सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, नए साल में लोगों को क्या मिल सकती है सौगात
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 01 Jan 2016 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानिए, नए साल में सिटी ब्यूटीफुल की आम जनता को प्रशासन और नगर निगम से कैसी है उम्मीदें।
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल बनेगी सिटी स्मार्ट
26 जनवरी को प्रधानमंत्री देश के टॉप-20 स्मार्ट शहरों की घोषणा करेंगे। चंडीगढ़ की दावेदारी इसमें काफी मजबूत है। नाम आने के बाद करीब 1500 करोड़ सिटी ब्यूटीफुल मिलेंगे। जिससे सिटी को स्मार्ट बनाने का काम शुरू होगा। सभी सर्विसेज स्मार्ट होंगी। ई-गवर्नेंस सिस्टम, सेफ्टी और इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट होगा। बिजली पानी शहर के हर हिस्से को 24 घंटे सातों दिन मिलेगा।
मेट्रो अहम प्रोजेक्ट
मेट्रो चंडीगढ़ का सबसे अहम प्रोजेक्ट है। कई सालों की जद्दोजहद के बाद इसकी डीपीआर तैयार हुई है। मार्च तक मिनिस्ट्री से इसकी नोटिफिकेशन होने की उम्मीद है। इसके बाद ग्रेटर चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन इस पर काम शुरू कर देगी। एमडी से लेकर अन्य स्टाफ ज्वाइन करेगा। इसके लिए ऑफिस बनेगा। नए साल में 13 हजार 909 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट की शुरुआत हो जाएगी। जिसे 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
जमीन-जायदाद के विवाद होंगे कम
नए साल में चंडीगढ़ की पूरी प्रॉपर्टी को आधार से लिंक कर दिया जाएगा। इसके बाद प्रॉपर्टी संबंधी होने वाली धोखेबाजी रुकेगी। एस्टेट ऑफिस का डिजिटाइजेशन भी अंतिम पड़ाव में है। घर बैठे आप अपनी फाइल की पूरी जानकारी देख सकेंगे।
विज्ञापन
कलेक्टर रेट होंगे कम
जनवरी में प्रॉपर्टी के कलेक्टर रेट कम होंगे। इसके लिए डीसी अधिकारियों केसाथ मीटिंग कर चुके हैं। पंजाब और हरियाणा के कलेक्टर रेट की स्टडी भी की जा रही है। चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन 40 से 50 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट घटाने की पक्षधर है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रशासन नए साल में यह खुशखबरी देगा।
कैपिटल कांप्लेक्स होगा हेरीटेज
कैपिटल कांप्लेक्स को वर्ल्ड हेरीटेज का दर्जा दिलाने के लिए दावेदारी भेजी जा चुकी है। जुलाई में इसका रिजल्ट आ जाएगा। प्रशासन को पूरी उम्मीद है कि नया साल इस ऐतिहासिक फैसले का गवाह बनेगा। जबकि वर्ष 2015 कैपिटल कांप्लेक्स को पब्लिक के लिए खोल दिया गया था। देश-विदेश के 15 हजार से अधिक पर्यटक ली कार्बूजिए की यह क्रिएशन को देख चुके हैं।
हार्ट ऑफ सिटी सेक्टर-17 प्लाजा बनेगा खूबसूरत
हार्ट ऑफ सिटी कहलाने वाले सेक्टर-17 के प्लाजा का सौंदर्यीकरण होगा। सभी शोरूम एक जैसे नजर आएंगे। कहीं मनमर्जी के फ्लैक्स नहीं दिखाई देंगे। लकड़ी की बेंच और हरियाली भी दिखेगी।
साइकिल का आएगा जमाना
साइकिल का दौर एक बार फिर लौटेगा। नए साइकिल ट्रैक बनेंगे। पुरानों की हालत सुधरेगी। आप शहर में कहीं भी सेफ साइकिलिंग का मजा ले सकेंगे। गाड़ियों को छोड़ अधिकारी भी साइकिल को हमसफर बनाने लगे हैं।
इंटेलिजेंट होगा ट्रैफिक
इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम के लिए कंसल्टेंट फाइनल होने वाला है। नए साल में पूरा सिस्टम शुरू होने की उम्मीद है। इससे शहर में बसों की फ्रीक्वेंसी सुधरेगी। ड्राइवर रूट बंक भी नहीं कर सकेंगे।
पेड पार्किंग के रेट बढ़ेंगे
नए साल में पेड पार्किंग के रेट बढ़ने वाले हैं। नगर निगम की असहमति के बाद प्रशासन खुद इसकी नोटिफिकेशन जनवरी में कर देगा। हालांकि, प्रशासन रेट बढ़ाने के पीछे पार्किंग में सीसीटीवी और सुरक्षा जैसी सुविधाएं मुहैया कराना बता रहा है। जिससे आपराधिक घटनाएं तो रुकेंगी ही पार्किंग ठेकेदार की जिम्मेदारी भी तय होगी।
बैटरी से चलने वाले वाहन होंगे टैक्स फ्री
बैटरी से चलने वाले वाहन जनवरी में वैट फ्री हो जाएंगी। नए साल केपहले सप्ताह में इसकी नोटिफिकेशन प्रशासन करेगा। अभी तक इन वाहनों पर 12.5 प्रतिशत वैट अदा करना होता है। इसके अलावा रोड टैक्स को भी 6 प्रतिशत से घटाकर 3 प्रतिशत कर दिया गया है। बैटरी से चलने वाले वाहनों की तादाद बढ़ने से जहरीला धुआं छोड़ने वाले ऑटो पर रोक लगेगी। पर्यावरण भी स्वच्छ होगा।
हर चौक पर प्रदूषण मापक यंत्र
हर चौक पर प्रदूषण मापक यंत्र लगाए जाएंगे। जिससे यह पता चलेगा कि किस चौक पर कितना प्रदूषण है। आम पब्लिक प्रदूषण की दर देखकर खुद ही डायवर्ट हो जाएगी।
आरएलए में ऑनलाइन लर्निंग फॉर्म
आरएलए में ऑनलाइन लर्निंग और लाइसेंस के लिए आवेदन करने की सुविधा शुरू होगी। लाइनों में लगने के झंझट से निजात मिलेगी। अभी तक किसी भी तरह की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध नहीं हैं। इसके लिए आरएलए की एनआईसी के साथ बातचीत चल रही है।
प्लास्टिक और पॉलीथिन मुक्त होगा शहर
एनजीटी के आदेश होने पर प्रशासन ने शहर में प्लास्टिक की प्लेट्स, गिलास, चम्मच और पॉलीथिन को बैन कर दिया है। इस मुहिम का असर दिखने भी लगा है। अधिकतर दुकानदारों ने कागज की पैकिंग में सामान देना शुरू कर दिया है। लोगों में खुद ही जागरूकता बढ़ने लगी है। कुछ लोग तो घर से ही कपड़े का बैग लेकर मार्केट आने लगे हैं। नये वर्ष में शहर पॉलीथिन और प्लास्टिक मुक्त हो जाएगा।
हेल्थ
1.टोल फ्री एंबुलेंस सेवा मिलेगी
जनवरी में 108 एंबुलेंस सेवा शुरू हो सकती है। चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और उनके पास आधा दर्जन नई एंबुलेंस आ चुकी हैं। टोल फ्री नंबर 108 पर कॉल करते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंच जाएगी। ये शहर के प्रमुख चौक पर खड़ी होंगी और एडवांस तकनीक से लैस होगी। इसमें प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ और कई जीवनरक्षक उपकरण शामिल होंगे।
2. 50 बेड का नया हास्पिटल
नए साल में सेक्टर 45 में बन रहे 50 बेड के हास्पिटल की सेवाएं शहरवासियों को मिल जाएंगी। जनवरी महीने में इसका उद्घाटन हो सकता है। करीब 118 स्टाफ की नियुक्ति के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। हास्पिटल खुलने से 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं और अन्य ओपीडी सेवा शुरू हो जाएंगी।
3.मरीजों को मिलेगा नया डायलिसिस सेंटर
जीएमसीएच 32 के लिए साल 2016 बहुत ही मायने रखता है। हास्पिटल में इस साल नया डायलिसिस सेंटर शुरू हो जाएगा। हास्पिटल की ई ब्लॉक की बिल्डिंग भी बनकर तैयार हो जाएगी। इसी साल सुपर स्पेशलिएटी ब्लॉक का निर्माण शुरू हो जाएगा। ट्रामा सेंटर की भी शुरू होने की उम्मीद है।
4. पूरा हास्पिटल कंप्यूटराइज हो जाएगा
अब तकक जीएमसीएच 32 में घर बैठे पेशेंट डाक्टरों का ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट ले सकते थे। अब यहां लैब रिपोर्ट और एक्सरे भी आनलाइन हो जाएंगे। रिपोर्ट के लिए लाइन में नहीं लगना होगा। इसकी पूरी तैयारियां हो चुकी हैं, सिर्फ कंप्यूटर आने की देर है। इसी तरह से जीएमएसएच 16 भी ऑनलाइन होने की संभावना है।
5. पीजीआई का शुरू होगा सेटेलाइट सेंटर
पंजाब के संगरूर में बन रहा पीजीआई का पहला सैटेलाइट सेंटर शुरू हो जाएगा। इसमें करीब सात से आठ ओपीडी होंगी। यहां बेसिक जांच होगी। इसका मकसद पीजीआई से बोझ कम करना होगा। सैटेलाइट सेंटर लगभग तैयार हो चुका है। उम्मीद है कि मार्च में इसकी ओपनिंग कर दी जाए।
2016 में चंडीगढ़ पुलिस से उम्मीदें
पुलिस फोर्स की बढ़ेगी संख्या
यूटी पुलिस युवकों को रोजगार देने के साथ शहरवासियों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाएगी। विभाग में कुल 1380 पुलिसकर्मियों की भर्ती 2016 में होगी। इसमें एएसआई, कांस्टेबल, वायरलेस ऑपरेटर की संख्या बढ़ेगी।
धनास में पुलिसकर्मियों को मकान का तोहफा
पुलिस विभाग के 1200 से अधिक मुलाजिमों को धनास में मकान का तोहफा मिलेगा। इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
अत्याधुनिक तकनीकों से लैस होगी पीसीआर
पीसीआर हादसों और वारदात में घायलों को अस्पताल पहुंचाने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए टैबलेट, वाईफाई और अत्याधुनिक तकनीकों से लैस होंगी।
कवच, वज्र और कमांडो की बढ़ेगी संख्या
चंडीगढ़ पुलिस बढ़ते आतंकी हमलों, हाईटेक क्राइम की सुरक्षा के तहत कवच, वज्र और सुपर कमांडो की संख्या बढ़ाएगी। पूरे शहर के लिए हाईटेक सुरक्षा घेरा तैयार किया जाएगा।
660 सीसीटीवी कैमरे
हादसे, चोरी, लूट जैसी वारदात को रोकने और शहर की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए चंडीगढ़ पुलिस 660 नए सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। चार तरह के पावरफुल कैमरे होंगे।
साइबर सेल में मैन पावर व टेक्नोलॉजी में बढ़ोतरी
शहर में साइबर क्राइम के मामले बढ़ रहे हैं। इस पर शिकंजा कसने और लोगों की सुरक्षा के लिए यूटी पुलिस साइबर सेल में मैन पावर और टेक्नोलॉजी की दस नई मशीनें खरीदेगी। इससे अपराध पर अंकुश लगाने के साथ अनसुलझे केसों को सुलझाया जाएगा।