फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Expansion in Punjab Cabinet: Gurmeet Singh Khudian becomes new Farmers Minister, Kuldeep Singh Dhali reduced

पंजाब कैबिनेट विस्तार: गुरमीत सिंह खुड्डियां बने कृषि मंत्री, बलकार सिंह के पास निकाय विभाग, धालीवाल का कद घटा

Wed, 31 May 2023 01:46 PM IST
नवीन दलाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 31 May 2023 01:46 PM IST
सार

पंजाब के सीएम भगवंत मान के मंत्रिमंडल में नए बने मंत्रियों को पदभार सौंप दिए गए है। मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां को खेतीबाड़ी, पशुपालन विभाग और फूड प्रोसेसिंग विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, बलकार सिंह को स्थानीय निकाय विभाग व पार्लियामेंट्री अफेयर विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई।  

विज्ञापन
Expansion in Punjab Cabinet: Gurmeet Singh Khudian becomes new Farmers Minister, Kuldeep Singh Dhali reduced
शपथ ग्रहण करते मंत्री गुरमीत सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल किए दोनों नए मंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसके लिए तीन अन्य मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी किया गया है। इस प्रक्रिया में कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल का सरकार में कद घटा दिया गया है जबकि गुरमीत सिंह मीत हेयर का कद बढ़ गया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने नए मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पशु पालन मछली पालन व डेयरी विकास विभाग और खाद्य प्रसंस्करण विभाग सौंपे हैं, जोकि अब तक कुलदीप सिंह धालीवाल के पास थे। वहीं, धालीवाल से ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग भी वापस लेकर परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को देते हुए उनका भी कद बढ़ाया गया है। अब धालीवाल एनआरआई मामले विभाग और प्रशासनिक सुधार विभाग के मंत्री हैं। इसके अलावा, दूसरे नए मंत्री बलकार सिंह को स्थानीय निकाय विभाग और संसदीय मामले विभाग दिए गए हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निकाय विभाग पहले इंदरबीर सिंह निज्जर के पास था, जिन्होंने मंगलवार शाम कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री ने निज्जर का इस्तीफा स्वीकृति के लिए राज्यपाल को भेज दिया है। कैबिनेट में नई नियुक्तियों और फेरबदल के बीच मुख्यमंत्री ने खेल एवं युवा मामले मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की जिम्मेदारी बढ़ाते हुए मौजूदा विभागों के साथ जल स्त्रोत, खनन, साइंस टेक्नोलॉजी एवं पर्यावरण और भूमि एवं जल संरक्षण विभाग भी सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलकार सिंह: स्थानीय निकाय, संसदीय मामले।
गुरमीत सिंह खुड्डियां: कृषि एवं किसान कल्याण, पशु पालन मछली पालन व डेयरी विकास, खाद्य प्रसंस्करण।
गुरमीत सिंह मीत हेयर: जल स्त्रोत, खनन एवं भूगर्भ, साइंस टेक्नोलॉजी एवं पर्यावरण, खेल एवं युवक सेवाएं, भूमि एवं जल संरक्षण।
कुलदीप सिंह धालीवाल: एनआरआई मामले, प्रशासनिक रिफार्म।
लालजीत सिंह भुल्लर: परिवहन, ग्रामीण विकास एवं पंचायतें।

सीएम मान ने विधायकों और सांसदों को रात्रि भोज दिया
जालंधर लोकसभा उपचुनाव में हुई जीत और पंजाब मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद बुधवार रात सीएम भगवंत मान ने अपने आवास में रात्रि भोज आयोजित किया। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल ने शिरकत की जबकि आप के सभी विधायक, मंत्री और राज्यसभा सांसद अपने परिजनों संग पहुंचे।


इस मौके पर केक काटा गया। साथ ही अरविंद केजरीवाल ने नई चुनी टीम को बधाई दी। जानकारी के मुताबिक सीए मान की तरफ से सभी विधायकों और सांसदों को पहले ही परिवार सहित न्योता दिया गया था। इस मौके पर जालंधर लोकसभा में हुई जीत को लेकर सारे उत्साहित थे। वहीं, पार्टी सूत्रों से पता चला है कि गुरुवार सुबह अरविंदर केजरीवाल और सीएम भगवंत मान तमिलनाडु और ओडिशा जाएंगे। जहां पर वह केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली के अफसरों पर अपना कंट्रोल बनाए रखने के लिए लाए गए अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed