फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Exclusive, Anil Jain's Meeting With Party Leader In Sirsa

Exclusive: भूपेंद्र हुड्डा भाजपा में शामिल होंगे या नहीं, हरियाणा प्रभारी अनिल जैन ने कही बड़ी बात

Sat, 24 Aug 2019 10:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 24 Aug 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
Exclusive, Anil Jain's Meeting With Party Leader In Sirsa
हरियाणा प्रभारी अनिल जैन और बीएस हुड्डा - फोटो : फाइल फोटो

सिरसा के पांचों विधानसभाओं के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेने के लिए शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं हरियाणा प्रभारी अनिल जैन सिरसा पहुंचे। बंद हॉल में पार्टी पदाधिकारियों से उन्होंने विधानसभा प्रत्याशी के बारे में पूछा तो कोई जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन


तब अनिल जैन ने कहा कि चुनावों में पार्टी प्रत्याशी होगा कमल का फूल, जिस प्रकार बारात में दूल्हा ही मुख्य होता हैं बाकी बाराती उसके पीछे चलकर साथ देते हैं। उसी प्रकार विधानसभा चुनावों में सभी पदाधिकारियों को प्रत्याशी का साथ देना है। इस दौरान अमर उजाला ने उनके साथ विशेष बातचीत की।
विज्ञापन


सवाल: हरियाणा में विधानसभा चुनावों में 90 सीटों के लिए कार्यकर्ताओं से आवेदन लिए जा रहे हैं। नेताओं में टिकट के लिए होड़ है, ऐसे में पार्टी किसे तवज्जो देगी। चुनावी घोषणा पत्र क्या होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल: जो जीतने की क्षमता रखता होगा, पार्टी उसे टिकट देगी। पांच साल में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धियां ही हमारा घोषणा पत्र होगा। 

इसे भी पढ़ें- ‘कमेटी’ के बहाने हुड्डा ने फिर हाईकमान को दिखाए तेवर, गठन के साथ ही दिए कई संदेश

सवाल: कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अनुच्छेद 370 और 35 ए को खत्म करने को सही बताया। क्या वे अपने ऊपर चल रहे केसों को खत्म करवाने के लिए ऐसे बयान देकर भाजपा के साथ नजदीकियां बढ़ाकर पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। क्योंकि परिवर्तन रैली में वे कांग्रेस को पहले वाली कांग्रेस नहीं रही, बयान दे चुके हैं। कहीं ये पूरा घटनाक्रम भाजपा की रणनीति का हिस्सा तो नहीं। 

जवाब: हरियाणा सैनिकों की धरती है। इसलिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अनुच्छेद 370 को खत्म करने पर भाजपा के पक्ष में ये बयान दिया। वे खुद भ्रष्टाचार के मामलों में संलिप्त है। इसलिए भाजपा उन्हें कभी पार्टी में शामिल नहीं करेगी। यदि वे कांग्रेस से अलग होते हैं तो ये उनका और कांग्रेस पार्टी का मामला है। क्योंकि अशोक तंवर के साथ उनका छत्तीस का आंकड़ा है। हुड्डा अपना चुनावी घोषणापत्र घोषित करके, मुख्यमंत्री की दावेदारी ठोंक रहे हैं। वे कांग्रेस के लिए चुनौती हैं। भाजपा हुड्डा को सपोर्ट नहीं करेगी और न ही कभी शामिल करेगी। 

यह भी पढें- पंजाब और चंडीगढ़ जाना हुआ महंगा, हरियाणा रोडवेज ने बढ़ाया किराया, जानें कितनी हुई वृद्धि

सवाल: हरियाणा में भाजपा, इनेलो विधायकों को पार्टी में शामिल कर रही है। नए लोगों के आने से क्या पुराने कार्यकर्ता अपने आप को कुंठित महसूस कर रहे हैं। इनेलो के एक के बाद एक विधायक का भाजपा में शामिल होना किसी रणनीति का हिस्सा तो नहीं। यदि इनेलो का कोई प्रमुख नेता पार्टी में आएंगे तो क्या उन्हें भी शामिल किया जाएगा। 

जवाब: किसी भी पार्टी का विस्तार करने के लिए दूसरे दलों के नेताओं को शामिल करना जरूरी होता है। तभी विस्तार होता है। पुराने कार्यकर्ताओं और नए नेताओं को आपस में सामंजस्य बैठाना होगा। बाकी टिकट का फैसला पार्टी की केंद्रीय कमेटी करती है।  भाजपा गुण दोष के आधार पर पार्टी में शामिल करती है। किसी शर्त पर नहीं। इनेलो का यदि कोई प्रमुख नेता शामिल होना चाहेगा तो यह केस टू केस पर निर्भर करेगा। 

सवाल: पंजाब में शिअद भाजपा का सहयोगी दल है। हरियाणा में भी भाजपा के साथ है। लेकिन बीते दिनों पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पूर्व सीएम ओपी चौटाला की पत्नी स्नेहलता के श्रद्धांजलि समारोह में परिवार को एकजुट होने की अपील करके हरियाणा में सरकार बनाने की बात कह गए। क्या शिअद का इनेलो की ओर झुकाव हो रहा है। 

जवाब: दोनों परिवारों के बीच परिवारिक रिश्ते हैं। पंजाब में शिअद हमारा सहयोगी दल है। लेकिन हरियाणा में हमारा अभी उनके साथ गठबंधन नहीं हुआ। अभी विचार किया जा रहा है। 

सवाल: कांग्रेस सरकार में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सरकारी तोता कहा था। क्या भाजपा भी पी. चिंदबरम के खिलाफ उसी सीबीआई को सरकारी तोते के तौर पर इस्तेमाल कर रही है। 

जवाब: पी चिदंबरम के खिलाफ पहले से ही जांच एजेंसिया जांच कर रही थी। इस कार्रवाई में पार्टी का कोई रोल नहीं है। पी चिदंबरम के पक्ष में उतर कर कांग्रेस ने यह साबित कर दिया कि वे भ्रष्टाचारियों को बचाने में सहयोग करती है। भाजपा न्यायपालिका में विश्वास रखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed