फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Excise department asked police for information about liquor batch and hologram

Chandigarh News: आबकारी विभाग ने पुलिस से मांगी शराब के बैच और होलोग्राम की जानकारी

Fri, 23 Jun 2023 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Excise department asked police for information about liquor batch and hologram
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा में अवैध शराब की खेप पकड़े जाने के बाद चंडीगढ़ पुलिस के साथ आबकारी व कराधान विभाग भी सक्रिय हो गया है। इस शराब के तार सेक्टर-38 के शराब ठेके के मालिक से जुड़ने के बाद आबकारी विभाग ने पुलिस से शराब के बैच और होलोग्राम की जानकारी मांगी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस से जानकारी मिलने के बाद विभाग जल्द नोटिस भेजेगा। शराब ठेके का आवंटन भी रद्द किया जा सकता है।आबकारी विभाग के मुताबिक डड्डूमाजरा के जिस गोदाम में अवैध शराब पकड़ी गई है, उसकी मंजूरी विभाग ने नहीं दी है। अधिकारियों का कहना है कि विभाग कभी भी टीन के शेड की जगह को शराब का गोदाम बनाने की इजाजत नहीं देता है। गोदाम के लिए इजाजत से पहले एक लंबी प्रक्रिया होती है, जिससे संबंधित व्यक्ति को गुजरना होता है, लेकिन इस मामले में ऐसा कुछ भी नहीं था। इसलिए माना जा रहा है कि यह गोदाम पूरी तरह से शराब की अवैध तस्करी के लिए बनाया गया था।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार गोदाम के लिए जमीन मालिक का जिस व्यक्ति के साथ एग्रीमेंट हुआ है, उसी नाम से सेक्टर-38 में एक शराब कारोबारी का ठेका है। हालांकि, इस ठेके में अन्य पार्टनर भी हैं इसलिए संदेह जताया जा रहा है कि उसी ठेके की शराब गोदाम में रखी गई थी। हालांकि, विभाग का कहना है कि उनके पास खुद कोई ठेकेदार नहीं आया है, इसलिए पता लगाया जा रहा है कि शराब किसकी थी। पुलिस को पत्र लिखकर पकड़ी गई शराब के बैच और होलोग्राम की जानकारी मांगी गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी भी ठेकेदार की मिलीभगत सामने आई तो नोटिस के साथ आवंटन भी रद्द किया जा सकता है। बता दें कि जो शराब गोदाम में मौजूद थी, वह चंडीगढ़ के ही इंडस्ट्रियल एरिया के बॉटलिंग प्लांट की है। इसके साथ कुछ इंपोर्टेड शराब भी थी।
विज्ञापन


गोदाम के बाहर पुलिस के साथ आबकारी विभाग का कर्मी रहा तैनात
यह मामला मंगलवार रात का है। रात करीब 10 बजे आबकारी विभाग को शराब की बड़ी खेप के पकड़े जाने की सूचना मिली थी। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर उस गोदाम का भी मंगलवार रात को ही पता लग गया था, लेकिन गोदाम का ताला तोड़ने के लिए सरकारी आदेश की कॉपी का होना जरूरी था इसलिए अधिकारियों ने अगले दिन यह कार्रवाई की। आबकारी विभाग को डर था कि कहीं कोई रात में ही गोदाम की शराब को कहीं और न शिफ्ट कर दे, इसलिए पुलिस के दो कर्मियों के अलावा आबकारी विभाग का भी एक कर्मी रातभर गोदाम के बाहर तैनात रहा। बुधवार सुबह ताला तोड़ने का आदेश जारी हुआ, जिसके बाद दोपहर करीब तीन बजे से शराब की गिनती शुरू हुई थी, जो देर रात तक जारी रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed